Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: हेमंत सोरेन अपने गांव रामगढ़ जिले में नेमरा पहुंचे, कहा,‘अबुआ सरकार’ की नयी पारी कल से शुरू होगी, शपथग्रहण समारोह के लिए किया आमंत्रित
    Breaking News

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन अपने गांव रामगढ़ जिले में नेमरा पहुंचे, कहा,‘अबुआ सरकार’ की नयी पारी कल से शुरू होगी, शपथग्रहण समारोह के लिए किया आमंत्रित

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh.झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि शपथग्रहण समारोह के बाद बृहस्पतिवार से ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) की नयी पारी शुरू होगी. राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ अपने दादा सोबरन सोरेन को उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपने दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि देने हर साल इस स्थान पर आता हूं. सोरेन ने अपने गांव वालों को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले अपनी सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया. नेमरा के लुकैयाटांड में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के गठन का काम जारी है. सोरेन ने ग्रामीणों से कहा, ‘कल से ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) की नयी पारी शुरू होगी. शपथग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होना है. मैं आप सभी को इस समारोह में आने के लिए आमंत्रित करता हूं. आप सभी ने अबुआ सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए बहुत मेहनत की है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार हेमंत के दादा सोबरन की साहूकारों ने उस समय हत्या कर दी थी जब झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन 15 वर्ष के थे. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में बंगाल सीमा के निकट घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित नेमरा शिबू सोरेन का जन्मस्थल भी है.
    हेमंत सोरेन के झामुमो-नीत गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 विधानसभा सीट में से 56 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट ही मिल सकीं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren reached his village Nemra in Ramgarh district invited for the swearing-in ceremony. said the new innings of 'Abu Sarkar' will start from tomorrow
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026

    PATNA NEWS: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक बढ़ा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group