Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren: शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे, अपने पिता को पद्म भूषण मिलने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार का जताया आभार
    Breaking News

    Hemant Soren: शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे, अपने पिता को पद्म भूषण मिलने पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार का जताया आभार

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार का आभार जताया, वहीं उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आदिवासी नेता के लिए भारत रत्न की मांग की। शिबू सोरेन का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुने गए 13 लोगों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम सबके प्रिय, सम्माननीय और आदरणीय बाबा स्व दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा करने के लिए, झारखंड की समस्त जनता की ओर से मै केंद्र सरकार का हार्दिक आभार जताता हूं।’

    उन्होंने कहा, ‘उनका जीवन राजनीतिक सीमाओं से कहीं परे, अनंत तक जाता है। उनका संपूर्ण जीवन समता, समावेशी और सामाजिक न्याय, अस्मिता, आदिवासी पहचान, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा शोषित-वंचित वर्गों के हक और अधिकारों के लिए किए गए विराट संघर्ष का साक्षी रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वही संघर्ष था, जिसने दशकों की सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई के बाद झारखंड को उसका अपना अलग राज्य दिलाया।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    उन्होंने कहा, “झारखंड की जनता के हृदय और विचारों में, और लद्दाख से केरल तक, राजस्थान से असम तक देश के आदिवासी समाज के बीच, भारत मां के सच्चे सपूत, शिबू सोरेन जी भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो ने एक बयान में कहा कि उन्हें पद्म भूषण नहीं बल्कि भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। बयान में कहा गया कि उनके लिए भारत रत्न की मांग लगातार की जाती रहेगी। झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि वह इस पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार की आभारी हैं, लेकिन सोरेन भारत रत्न के हकदार हैं।

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant Soren: Shibu Soren was Hemant Soren: शिबू सोरेन भारत रत्न थे is and will always be Bharat Ratna. Hemant Soren expressed gratitude to the Central Government for conferring Padma Bhushan on his father. अपने पिता को पद्म भूषण पर हेमंत सोरेन केंद्र सरकार का जताया आभार हैं और सदैव रहेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group