Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren On ‘X’: शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने आज ‘X’पर लिखा-हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं, याद दिलाया संघर्षों का इतिहास…
    Breaking News

    Hemant Soren On ‘X’: शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने आज ‘X’पर लिखा-हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं, याद दिलाया संघर्षों का इतिहास…

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार (आज) को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. इससे पहले आज उन्होंने सोशल मीडिया X पर झारखंड के लोगों को संबोधित करते हुए अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई दी.

    श्री सोरेन ने x पर लिखा, आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा. झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है.
    आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है।आज का यह दिन यह भी बताता है की लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है. आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज
    इसमें कोई संदेह न रखें – हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है. हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है. जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज़ और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री सोरेन ने कहा, आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा. अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई. हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आख़िरी सांस तक रहेगा.
    सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की लोगों से अपील की और एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया, जिस पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा. पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं और विशेष यातायात व्यवस्था के साथ विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and Jharkhandi do not bow down Hemant Soren On 'X': Before taking oath Hemant Soren wrote on 'X' today - We are Jharkhandi reminded the history of struggles...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group