Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»HighCourt: होटवार जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने DGP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 8 जून को
    Breaking News

    HighCourt: होटवार जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने DGP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 8 जून को

    News DeskBy News DeskMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 8 जून को होगी। सुनवाई के दौरान शुक्रवार काे राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच को लेकर सरकार के गृह विभाग ने तीन सदस्य की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, सहायक कारा निरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमोली सिंह शामिल हैं। वहीं डालसा, रांची की जांच टीम के आलोक में जुडिशल मजिस्ट्रेट, रांची श्रुति सोरेन की ओर से जुडिशियल इंक्वारी की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की वेकेशन बेंच में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई।
    दरअसल, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मीडिया की ओर से मामला प्रकाश में लाए जाने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने जांच टीम गठित की थी। टीम ने जेल जाकर जांच की और पीड़िता, जेल पीएलवी और जेल चिकित्सक के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट झालसा को भेज दी गई थी। इसके अलावा, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वेकेशन कोर्ट में अर्जेंट मेंशनिंग स्वीकार की है। वहीं, रांची जिला प्रशासन और जेल आईजी की ओर से भी अलग से जांच कराई जा रही है।

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    HighCourt: होटवार जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने DGP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट अगली सुनवाई 8 जून को
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिदगोड़ा में हुई शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर FC के पांचवें स्थान पर रहने के बाद ओवेन कॉयल की नज़रें अगले सीज़न में और बेहतर क्वालिटी के साथ खेलने पर

    May 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा : चम्पाई सोरेन

    May 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में पुलिस की आधी रात को रेड, जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, नकद और मोबाइल बरामद

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group