Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, महामाया मंदिर से लौट रहे छह लोग गंभीर
    Breaking News

    तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, महामाया मंदिर से लौट रहे छह लोग गंभीर

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. माझी डीह पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार बच्चों सहित छह लोग बेतरह जख्मी हो गए. यह घटना तमाड़-खूंटी मुख्य मार्ग पर हुई, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

    मंदिर दर्शन से लौट रहे थे कार सवार

    स्थानीय लोगों ने तुरंत जख्मियों को तमाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग रांची से तमाड़ के महामाया मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे. उसी समय बुंडू की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    जख्मियों में महिलाएं और बच्चे

    हादसे में सुवेदी देवी, दुर्गी देवी, शुभदा देवी, बिंदा देवी और चार बच्चे बेतरह जख्मी हुए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    बोलेरो ड्राइवर घटनास्थल से फरार

    हादसे के बाद तुरंत तमाड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    High speed Bolero hits car six people returning from Mahamaya temple are seriously injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव 2026 बना सामाजिक एकता और संस्कृति का भव्य संगम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group