Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Highcourt Dicision: जेजे बोर्ड, सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग के रिक्त पदों को एक माह में भरें
    Headlines

    Highcourt Dicision: जेजे बोर्ड, सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग के रिक्त पदों को एक माह में भरें

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को झारखंड राज्य में लागू कराने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. राज्य सरकार की ओर से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए दो माह का समय देने का आग्रह किया गया, जिस पर खंडपीठ ने एक माह का समय प्रदान किया. कहा कि इस दाैरान जेजे बोर्ड, सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग में जो भी पद रिक्त हैं, उसे भरा जाये.

    साथ ही शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट को अवगत कराया जाये. मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी. इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि जेजे बोर्ड, सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है. प्रक्रिया आगे बढ़ गयी है. कुछ पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है तथा कुछ के मामले में स्क्रूटनी का काम भी हो रहा है. पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी होने में और दो माह का समय लगने की संभावना है. सरकार ने दो माह का समय देने का आग्रह किया. पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार तिवारी ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि बाल अधिकार को लेकर बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से जनहित याचिका दायर की गयी है.

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CWC and State Child Protection Commission Fill the vacant posts of JJ Board Highcourt Decision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group