Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kolhan Election: झारखंड में सबसे अधिक खरसावां में 79.11%, सबसे कम रांची में 52.27% मतदान, जमशेदपुर पूर्वी में 56.99%, पश्चिम में 56.53 फीसदी, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका में जमकर पड़े वोट
    Elections

    Kolhan Election: झारखंड में सबसे अधिक खरसावां में 79.11%, सबसे कम रांची में 52.27% मतदान, जमशेदपुर पूर्वी में 56.99%, पश्चिम में 56.53 फीसदी, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका में जमकर पड़े वोट

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को पहले चरण का चुनाव का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. झारखंड में 66.51% मतदान हुआहै. खरसावां में सबसे अधिक 79.11% मतदान हुआ. वहीं, रांची में सबसे कम 52.27% मतदान हुआ है. जमशेदपुर पूर्वी में भी 56.99 प्रतिशत मतदान, जबकि जमशेदपुर पश्चिम में 56.53 प्रतिशत वोटिंग हुई. कोल्हान की सबसे हॉट सीट सरायकेला, जहां से चंपई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं वहां लोगों ने जमकर मतदान किया, सरायकेला में 72.35 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि, पोटका में 73.30 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ रही हैं. जगरनाथपुर विधानसभा में भी अच्छी वोटिंग हुई है. इस सीट पर 69.84 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस सीट से पूर्व सांसद गीता कोड़ा भाजपा से उम्मीदवार है, उनके सामने वर्तमान विधायक सोना राम सिंकू मैदान में हैं. बहरागोड़ा में 78.20 प्रतिशत मतदान से चुनावी रोमांच बढ़ा दिया है. इस सीट पर भाजपा और झामुमो अपने- अपने हिसाब से समीकरण बैठा रहे हैं.
    683 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत इवीएम में बंद
    चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं. इस चरण में चुनाव मैदान में खड़े प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हैं, जो सरायकेला में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला झामुमो के गणेश महली से है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर में कांग्रेस के सोना राम सिंकू के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. लोहरदगा में कांग्रेस नेता रामेश्वर ओरांव का मुकाबला आजसू के शांति भगत से है जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) में जद (यू) के सरयू राय का मुकाबला कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से है. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने 30 सीट हासिल की थीं जबकि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीट के साथ बहुमत हासिल किया था. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolhan Election:
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group