Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hindanburg Closed: Adani को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ बंद, बोले-” अब भविष्य सुरक्षित, काफी बना लिया पैसा”, जानें और क्या कहा
    Breaking News

    Hindanburg Closed: Adani को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ बंद, बोले-” अब भविष्य सुरक्षित, काफी बना लिया पैसा”, जानें और क्या कहा

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washingoton.अमेरिकी निवेश एवं अनुसंधान कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद कर दिया गया है. इसके संस्थापक नैट एंडरसन ने बुधवार को यह जानकारी दी. उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद यह कंपनी चर्चा में आ गई थी.एंडरसन ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपने दल के साथ यह जानकारी साझा की थी कि मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया है. योजना मौजूदों विषयों पर जारी काम को पूरा करने के बाद इसे बंद करने की है. पोंजी मामलों पर काम हमने पूरा कर लिया है और इसे विनियामकों के साथ साझा कर रहे हैं.

    हिंडनबर्ग रिसर्च पिछले कुछ वर्षों से अदाणी समूह के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसकी 2023 में प्रकाशित रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी तथा वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था. उस समय इससे भारतीय अरबपति को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था. अदाणी तथा उनकी कंपनियों ने हालांकि सभी आरोपों से इनकार किया था.
    यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की तैयारी जारी है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चार साल के कार्यकाल का अंत हो रहा है और 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं.

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    अमेरिका में सदन की न्यायिक समिति के सदस्य रीप लांस गुडेन के अमेरिकी न्याय मंत्रालय से उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ बाइडन प्रशासन में चलाए गए ‘‘चुनिंदा अभियोजन’’ के संबंध में सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का अनुरोध करने के कुछ दिन बाद एंडरसन ने कंपनी को बंद करने की घोषणा की है.

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    एंडरसन ने कहा, इसे बंद क्यों हो जाना चाहिए? कोई खास वजह नहीं है..कोई खतरा नहीं, कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं और कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है. किसी ने एक बार मुझसे कहा था कि एक निश्चित बिंदु पर एक सफल करियर एक स्वार्थी कार्य बन जाता है. शुरू में मुझे लगा कि मुझे खुद को कुछ चीजें साबित करने की जरूरत ह. अब मुझे खुद के लिए कुछ सुकून चाहिए.
    वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए एक साक्षात्कार में एंडरसन ने कहा कि वह अपने शौक पूरे करने, यात्रा करने और अपनी मंगेतर तथा उनके बच्चे के साथ समय बिताने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने भविष्य के लिए पर्याप्त धन जोड़ लिया है। वह अपने पैसे को कम तनाव वाले निवेशों में लगाने की योजना बना रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    closed Hindenburg Closed: American company 'Hindenburg Research' I have made a lot of money" know what else he said said - "Now the future is secure which caused loss of billions of dollars to Adani
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026

    Road Accident: तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group