Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»America में हिंदू धार्मिक स्थल फिर निशाने पर, Shri Swaminarayan Mandir में तोड़फोड़, दीवारों पर लिख दिये भारत विरोधी नारे
    Breaking News

    America में हिंदू धार्मिक स्थल फिर निशाने पर, Shri Swaminarayan Mandir में तोड़फोड़, दीवारों पर लिख दिये भारत विरोधी नारे

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Newyork. कैलिफोर्निया में एक प्रमुख हिंदू मंदिर की दीवारों पर अज्ञात व्यक्तियों ने भारत विरोधी नारे लिखकर इसे विरूपित कर दिया. अमेरिका में हिंदू समुदाय के पवित्र स्थलों को निशाना बनाने की यह एक और घटना है. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने कहा कि सैन बर्नार्डिनो काउंटी के चीनो हिल्स शहर में स्थित उसके श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया. चीनो हिल्स लॉस एंजिलिस काउंटी की सीमा पर है. ‘बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक और मंदिर अपवित्र किया गया. इस बार यह घटना कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स में हुई. हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया में समुदाय एक साथ है और हम कभी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे.

    पोस्ट में घटना का ब्योरा दिए बिना कहा गया कि हमारी साझा मानवता और आस्था यह सुनिश्चित करेगी कि शांति एवं करुणा कायम रहे. गैर-लाभकारी संगठन ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ ने कहा कि कैलिफोर्निया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की यह घटना शनिवार को हुई साथ ही उसने एफबीआई तथा उसके निदेशक काश पटेल से मामले की जांच करने की मांग की. उत्तरी अमेरिका में हिंदू धर्म पर समझ को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने वाले संगठन ‘द कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ ने पूर्व में हुई इस प्रकार की घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया और गहन जांच की मांग की.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    संगठन ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘एक और हिंदू मंदिर को अपवित्र किया गया – इस बार कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में प्रतिष्ठित बीएपीएस मंदिर में. अब भी मीडिया और शिक्षाविद यही कहेंगे कि हिंदुओं के प्रति कोई नफरत नहीं है और ‘हिंदूफोबिया’ सिर्फ हमारी कल्पना की उपज है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    पोस्ट में कहा गया, ‘‘कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यह तब हुआ जब लॉस एंजिलिस में तथाकथित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ का दिन नजदीक आ रहा है. संगठन ने 10 मंदिरों के नाम सार्वजनिक किए जिनमें पिछले कुछ वर्षों में तोड़फोड़ की गई या उन्हें अपवित्र करने की घटनाएं हुई हैं. सितंबर में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में बीएपीएस हिन्दू मंदिर को अपवित्र कर दिया गया था तथा दीवार पर नारे लिखकर कहा गया कि ‘हिन्दुओ वापस जाओ! सैक्रामेंटो की घटना से करीब 10 दिन पहले न्यूयॉर्क के मेलविले में एक और बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को अपवित्र किया गया था और घृणा फैलाने वाले संदेश लिखे गए थे. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anti-India slogans written on walls Hindu religious places in America are again on target Shri Swaminarayan Mandir vandalized
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group