Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hirakund Express :बिलासपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की त्वरित एवं मानवीय पहल , प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी, जच्चा–बच्चा स्वस्थ 
    Breaking News

    Hirakund Express :बिलासपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की त्वरित एवं मानवीय पहल , प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी, जच्चा–बच्चा स्वस्थ 

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर
    बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आज भारतीय रेलवे की मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही गाड़ी संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के सामान्य कोच में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को आज सुबह अचानक तेज़ लेबर पेन शुरू हो गया।
    स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई स्टाफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाणिज्य कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर स्टेशन पर पहले से सतर्क एवं तैयार वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, मेडिकल स्टाफ तथा स्पेशल टीम द्वारा तुरंत समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई।
    गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचते ही महिला यात्री एवं उनके परिजनों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर तत्काल स्टेशन स्थित मेडिकल हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ कन्या शिशु को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं।
    प्रसव के उपरांत बेहतर चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं नवजात शिशु को जिला अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला अपने परिजनों के साथ ग्वालियर से रायराखोल (ओडिशा) की यात्रा पर थी।
    समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता, विभागों के आपसी समन्वय एवं रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से यह सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों द्वारा भारतीय रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि “यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समय पर सहायता प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने इस त्वरित एवं मानवीय कार्य में शामिल सभी वाणिज्य कर्मियों, मेडिकल स्टाफ एवं स्पेशल टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anurag Kumar Singh Bilaspur Railway Station Commercial Control District Hospital Bilaspur Divisional Commercial Department Emergency Medical Support Hirakund Express Humanitarian Initiative Indian Railways Medical Assistance Mother and Child Safe Passenger Safety Pregnant Passenger Quick Response Railway Staff Coordination Safe Delivery Senior Divisional Commercial Manager Station Health Centre Train No 20808 TTE Staff अनुराग कुमार सिंह गाड़ी संख्या 20808 जच्चा बच्चा स्वस्थ जिला अस्पताल बिलासपुर टीटीई स्टाफ त्वरित सहायता प्रसूता महिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे मंडल वाणिज्य विभाग मानवीय पहल मेडिकल स्टाफ यात्रियों की सुरक्षा रेल कर्मचारियों की तत्परता रेलवे सेवा भावना वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाणिज्य कंट्रोल सुरक्षित डिलीवरी स्टेशन मेडिकल हेल्थ सेंटर हीराकुंड एक्सप्रेस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर स्ट्रीट वेंडरों के सशक्तिकरण हेतु टाउन हॉल में सम्मेलन सोमवार को 

    April 26, 2026

    Jharkhand: ऑड्रे हाउस में ‘झारखंड श्री’ से सम्मानित हुए सरायकेला के वरीय शिक्षक तरुण कुमार सिंह

    April 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उड़ती धूल से भड़के NH-33 के निवासी, मशीनों और इंजीनियर को रस्से से बांधकर रोका काम

    April 26, 2026
    Recent Post

    Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर स्ट्रीट वेंडरों के सशक्तिकरण हेतु टाउन हॉल में सम्मेलन सोमवार को 

    April 26, 2026

    Jharkhand: ऑड्रे हाउस में ‘झारखंड श्री’ से सम्मानित हुए सरायकेला के वरीय शिक्षक तरुण कुमार सिंह

    April 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उड़ती धूल से भड़के NH-33 के निवासी, मशीनों और इंजीनियर को रस्से से बांधकर रोका काम

    April 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    April 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर FC की शानदार फॉर्म के पीछे की वजह मोहम्मद सनन ने टीम के आक्रामक रवैये और फ़ैन्स के ज़बरदस्त समर्थन को बताया

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group