Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»30 जून तक होल्डिंग टैक्स में कमी न की गई तो 1 जुलाई से मानगो के फ्लैट और रेसिडेंशियल सोसायटी के मुख्य द्वार में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश निषेध का लगेगा बैनर ।
    Breaking News

    30 जून तक होल्डिंग टैक्स में कमी न की गई तो 1 जुलाई से मानगो के फ्लैट और रेसिडेंशियल सोसायटी के मुख्य द्वार में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश निषेध का लगेगा बैनर ।

    News DeskBy News DeskJune 26, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मानगो के फ्लैट और रेसिडेंशियल सोसायटी के मुख्य द्वार में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश निषेध का लगेगा बैनर ।
    मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसायटी के कमेटी की बैठक आज मुन सिटी के कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई । एक स्वर से बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि समिति लगभग एक महीने से होल्डिंग टैक्स कम कराने के लिए लगातार प्रयासरत है । जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ बड़ी बैठक की गई जिसमें पूर्वी के विधायक सरयू राय को बुलाया गया । उसके बाद समिति के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रांची जाकर स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर अपनी बातों को रखा उसके बाद समिति के लोगों ने बन्ना गुप्ता के साथ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से मिलकर अपनी पीड़ा को बताई  लेकिन एक माह बीत जाने के बाद केवल आश्वासन और भरोसा मिला परिणाम शुन्य रहा । नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं l बार-बार दबाव बनाया जा रहा है कई लोग दबाव में आकर होल्डिंग टैक्स जमा भी कर रहे हैं । जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और केवल मूकदर्शक बने रहे । मानगो फ्लैट एवं रेसिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष सुशील सिंह का फोन उठाना स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता छोड़ दिए हैं । मुन सिटी के कम्युनिटी हॉल में बैठक कर सभी समिति के सदस्य ने तय किया कि तीस जून तक अगर होल्डिंग टैक्स में कमी नहीं आई तो एक जुलाई से सभी सोसाइटी में एक बैनर लगाया जाएगा जिसमें साफ साफ बड़े बड़े अक्षरों में जनप्रतिनिधियों का प्रवेश निषेध लिखा जाएगा । सामूहिक और सामाजिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि को सोसाइटी के लोग आमंत्रित नहीं करेंगे । जनप्रतिनिधि केवल अपनी नेतागिरी की रोटी सेकने के लिए सोसाइटी में आते हैं किसी प्रकार की सुविधा सरकार और नगर निगम के द्वारा सोसायटी और फ्लैट के लोगों को नहीं मिलती है इसलिए यह कड़ा निर्णय सोसायटी के लोगों ने लिया । सोसायटी के लोगों ने तय किया कि जल्द मानव श्रृंखला के साथ-साथ पैदल मार्च का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा । चौक चौराहे पर भी फ्लेक्स लगाकर जनप्रतिनिधि के कारनामे का खुलासा किया जाएगा । आज के बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह, विकास सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजीव रंजन, ईश्वर चंद शर्मा, अभिषेक कुमार ,राकेश कुमार, रामजीत राम ,कौशल सिंह, राजीव कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, चंद्रमा सिंह,बालेश्वर झा, डीके ठाकुर , यू पी शाही, यू एस सिन्हा, आर आर झा, विनोद सिंह ,नवीन शर्मा ,सुधा कुमारी ,संगीता कुमारी ,वरुण कुमार ,अजय कुमार सिंह , प्रेम नाथ ठाकुर ,पी के पांडे ,उत्तम कुमार ,यू एस प्रसाद ,एम कुमार, हंसराज सिंह, रमेश प्रसाद, सतनाम सिंह, मिथिलेश सिंह सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Holding tax
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group