Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Holi Special Train 2026 : होली पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों की भीड़ को मिलेगी राहत, देखें लिस्ट
Breaking News

Holi Special Train 2026 : होली पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों की भीड़ को मिलेगी राहत, देखें लिस्ट

News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

हाजीपुर:

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में निम्नलिखित 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी संख्या 08439/08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल (खड़गपुर-आसनसोल-झाझा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 01 से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को पटना से 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी ।

2. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते) – गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 14.15 बजे पाटलिपुत्र, 17.10 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 20.00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से 21.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे मुजफ्फरपुर, 02.15 बजे पाटलिपुत्र, 05.40 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 15.00 बजे उधना पहुंचेगी ।

3. गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (रांची-बोकारो-धनबाद -झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी तथा 01 मार्च, 2026 को चर्लपल्ली से 22.00 बजे खुलकर तीसरेे दिन 03.50 बजे धनबाद, 10.50 बजे बरौनी, 13.33 बजे दरभंगा रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी तथा 03 एवं 04 मार्च, 2026 को रक्सौल से 03.15 बजे खुलकर 07.10 बजे दरभंगा, 09.30 बजे बरौनी, 16.00 बजे धनबाद रूकते हुए अगले दिन 19.40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी ।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

4. गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल – गोरखपुर-नरकटियागंज -बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर-बरौनी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09451/52 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार तथा गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी ।

5. गाड़ी संख्या 03009/03010 दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (झाझा-किउल- नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03009 दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी तथा 07 मार्च, 2026 को दानकुनी से 00.20 बजे खुलकर 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गया एवं 14.00 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03010 आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल 01 तथा 08 मार्च, 2026 को आनंद विहार से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.40 बजे डीडीयू, 11.45 बजे गया, 13.00 बजे नवादा एवं 14.30 बजे किउल रूकते हुए 23.30 बजे दानकुनी पहुंचेगी ।

6. गाड़ी संख्या 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल (भागलपुर-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 02, 09 तथा 16 मार्च, 2026 सोमवार को मालदा टाउन से 09.30 बजे खुलकर 15.15 बजे किउल, 16.25 बजे नवादा, 18.15 बजे गया एवं 21.40 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 13.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल 03, 10 तथा 17 मार्च, 2026 मंगलवार को आनंद विहार से 15.35 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे गया, 12.58 बजे नवादा एवं 15.20 बजे किउल रूकते हुए 22.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी ।

7. गाड़ी संख्या 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी तथा 02 एवं 05 मार्च, 2026 को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे हाजीपुर, 04.20 बजे बरौनी रूकते हुए 16.20 बजे सियालदह पहुंचेगी ।

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

8. गाड़ी संख्या 03525/03526 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते)- गाड़ी संख्या 03525 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 28 फरवरी एवं 02 मार्च, 2026 को आसनसोल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे बरौनी, 02.30 बजे हाजीपुर रूकते हुए 09.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03526 गोरखपुर- आसनसोल स्पेशल 01 एवं 03 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 12.15 बजे खुलकर 17.10 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे बरौनी रूकते हुए अगले दिन 04.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।

9. गाड़ी संख्या 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 01 मार्च, 2026 को आसनसोल से 13.20 बजे खुलकर 19.15 बजे बरौनी, 21.15 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 02 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.00 बजे हाजीपुर, 13.20 बजे बरौनी रूकते हुए उसी दिन 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।

होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group