Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Holi Special Train 2026 :होली त्यौहार के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 14 फेरे तथा यहां से होकर गुजरने वाली 56 फेरों सहित कुल 70 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन,यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ एवं सुगम यात्रा की सुविधा
    Breaking News

    Holi Special Train 2026 :होली त्यौहार के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 14 फेरे तथा यहां से होकर गुजरने वाली 56 फेरों सहित कुल 70 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन,यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ एवं सुगम यात्रा की सुविधा

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर –

    आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने सभी जोनों में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का परिचालन प्रारंभ किया है, जिससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

    इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने क्षेत्र से 14 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि इसके अतिरिक्त 56 ट्रिप्स की होली स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इस प्रकार होली पर्व के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

    दुर्ग, बिलासपुर एवं गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य होली के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना तथा यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ के साथ सहज यात्रा प्रदान करना है।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होली स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    1. गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन दुर्ग से 01 व 02 मार्च (रविवार व सोमवार) को तथा वापसी में निजामुद्दीन से 02 व 03 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।

    2. गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में छपरा से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।

    3. गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में छपरा से 04 मार्च (बुधवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।

    4. गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन दुर्ग से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में मधुबनी से 02 मार्च (सोमवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    5. गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में पटना से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।

    6. गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी (शुक्रवार) को तथा वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी (शनिवार) को व्हाया बल्हारशाह होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा एवं चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।

    होली त्यौहार के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा तथा पर्व के दौरान उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

    ***

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    70 Holi Special Trips 70 होली स्पेशल फेरे Bilaspur Charlapalli Special Bilaspur railway news Confirm Berth Facility Durg Hazrat Nizamuddin Special Durg Madhubani Special Gondia Chhapra Special Train Gondia Patna Special Holi Special Train 2026 South East Central Railway कन्फर्म बर्थ सुविधा गोंदिया छपरा स्पेशल गोंदिया पटना स्पेशल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दुर्ग मधुबनी स्पेशल बिलासपुर चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे न्यूज़ भारतीय रेल होली स्पेशल ट्रेन 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group