Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Holi Special Train 2026 :होली त्यौहार के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 14 फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा 
    Breaking News

    Holi Special Train 2026 :होली त्यौहार के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 14 फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा 

    होली त्यौहार के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 14 फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा ,दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा परिचालन
    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    बिलासपुर –
    आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है ।
    इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनो से विभिन्न रेल मार्गों पर ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों के 14 फेरे का परिचालन किया जाएगा । होली त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने एवं कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलायी जाने वाली विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
    1. गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए किया जाएगा ।  यह ट्रेन दुर्ग से 01 व 02 मार्च (रविवार व सोमवार) को तथा वापसी में निजामुद्दीन से 02 व 03 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
    2. गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में छपरा से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
    3. गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में छपरा से 04 मार्च (बुधवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।
    4. गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन दुर्ग से 01 मार्च (रविवार) को तथा वापसी में मधुबनी से 02 मार्च (सोमवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
    5. गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च (सोमवार) को तथा वापसी में पटना से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा एवं रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।
    6. गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा । यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी (शुक्रवार) को तथा वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी (शनिवार) को व्हाया बल्हारशाह होकर चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा एवं चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।
    होली त्यौहार के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालित की जा रही इन होली स्पेशल ट्रेनों से होली त्यौहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए सदैव तत्पर है।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur Charlapalli Train Bilaspur Rail Division Update Chhattisgarh Railway Update Confirm Berth Facility Railway Durg Hazrat Nizamuddin Special Durg Madhubani Special Durg Railway Station News Extra Train for Holi 2026 Festival Special Train India Gondia Chhapra Train Gondia Patna Special Train Gondia Railway Service Holi Special Train 2026 India Holi Train Schedule India Holi Travel Special Train Holiday Special Train India Indian Railways Announcement Passenger Convenience Railway SECR Railway News South East Central Railway Holi Special गोंदिया छपरा ट्रेन गोंदिया पटना स्पेशल गोंदिया रेल सेवा छत्तीसगढ़ रेलवे अपडेट त्योहारी स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे समाचार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होली स्पेशल दुर्ग निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन दुर्ग मधुबनी स्पेशल दुर्ग रेलवे स्टेशन खबर बिलासपुर चर्लपल्ली ट्रेन बिलासपुर रेल मंडल भारतीय रेलवे स्पेशल रेल यात्रा सुविधा 2026 रेलवे कन्फर्म बर्थ सुविधा रेलवे त्योहार घोषणा होली अतिरिक्त ट्रेन सेवा होली ट्रेन शेड्यूल होली यात्रा ट्रेन होली स्पेशल ट्रेन 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group