Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»समान काम-समान वेतन की मांग पर सड़क पर उतरे होमगार्ड, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Bihar

    समान काम-समान वेतन की मांग पर सड़क पर उतरे होमगार्ड, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BHAGALPUR: भागलपुर में बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों ने समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह कंबाइंड बिल्डिंग गेट से निकला विरोध जुलूस मनाली चौक, तिलकामांझी चौक और सैंडिस कंपाउंड होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुंचा. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जवानों ने “हमारी मांगे पूरी करो”, “समान वेतन दो” और “सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए.

    प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि वे चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे अहम मोर्चों पर हमेशा तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो उचित वेतन मिलता है और न ही बुनियादी सुविधाएं. जवानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इससे पहले बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड मैदान में बैठक आयोजित की गई थी. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव ने की थी. उन्होंने कहा कि गृह रक्षकों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार का रवैया अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है. वहीं विभाग प्रसाद झा सचिन ने कहा कि सरकार हर मौके पर होमगार्ड का इस्तेमाल करती है, लेकिन जब हक और अधिकार देने की बारी आती है तो टालमटोल करने लगती है. उन्होंने कहा कि यह अन्याय अब और नहीं सहा जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar news HOME GOURD Home guards took to the streets demanding equal pay for equal work raising slogans against the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group