Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR में ऑनर किलिंग, पटना में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, घर से फरार थे दोनों
    Bihar

    BIHAR में ऑनर किलिंग, पटना में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, घर से फरार थे दोनों

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : बिहार के पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका के शव रेलवे ट्रैक पर मिले. दोनों के शव 6 टुकड़ों में बंटे हुए थे. पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है. मृतकों की शिनाख्त सुबोध कुमार (19) और लवली कुमारी (16) के तौर पर की गई है. सुबोध श्रीरामपुर गांव और लवली छातीपुर गांव की रहने वाली थी. दोनों धनरूआ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

    पुलिस के मुताबिक, सुबोध और लवली 6 सितंबर को अपने घर से भाग गए थे. इसके बाद वे पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के मकान में रह रहे थे. लवली के परिवार ने 7 सितंबर को थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था, जिसमें सुबोध को आरोपी बनाया गया था. जांच में पता चला कि 11 सितंबर को परिवार को दोनों के किराए के मकान का पता चला. उसी रात दोनों की हत्या कर उनके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए गए.

    पुलिस का दावा : हत्या को छिपाने की कोशिश

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    मसौढ़ी के SDPO कन्हैया सिंह ने बताया कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है. हत्या के बाद शवों को ट्रैक पर फेंका गया ताकि इसे आत्महत्या या ट्रेन हादसा दिखाया जा सके. शवों पर हमले के निशान भी मिले हैं. दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और FSL टीम जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि हत्या में परिवार के लोग शामिल हो सकते हैं.

    लवली की दादी लीला कुमारी ने 7 सितंबर को पुलिस में शिकायत की थी कि 6 सितंबर की रात 7:30 बजे वे अपनी पोती के साथ शौच के लिए निकली थीं. तभी सुबोध और दो अन्य लोग बाइक से आए और गाली-गलौज करने लगे. दादी के मुताबिक, सुबोध ने उनके सिर पर पिस्टल तानकर लवली को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    पुलिस ने बताया कि सुबोध और लवली की मदद करने वाला उनका एक दोस्त भी लापता है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar news both were absconding from home Honour killing in Bihar lover-girlfriend murdered in Patna and their bodies thrown on railway track RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR बिहार की खबर बिहार न्यूज राजधानी पटना की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group