Site icon Lahar Chakra

Patna के मसौढी में भीषण सड़क हादसा, Auto-Truck के बीच आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Patna. पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में एक आटो और एक ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात नूरा पुल के पास हुई. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.उन्होंने कहा हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आटोरिक्शा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया.

इस मामले में मसौढ़ी के SDO नव वैभव ने बताया, ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. देर रात हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य चलाया गया। गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक ऑटो में सभी मजदूर थे और पटना से मजदूरी करके तारेगना स्टेशन पर उतरे. फिर वहां से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे.

इस बीच पितवांस की ओर से जा रहे बालू लदे ट्रक का एक्सेल टूट गया और ट्रक असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गया. इसके बाद दोनों वाहन पानी भरे गड्ढे में जा गिरे.
ग्रामीणों के मुताबिक, खराट गांव के मजदूर प्रतिदिन अपने गांव से ट्रेन पकड़कर पटना मजदूरी करने जाते हैं. रविवार देर रात पटना से मजदूरी करके तरेगना स्टेशन उतरे थे. वहां से ऑटो पड़कर अपने गांव खराट जा रहे थे. इसी बीच नूरा बाजार के पास हादसा हुआ. ऑटो में करीब 12 मजदूर सवार थे.

Exit mobile version