Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bajaj Alianz के ग्राहकों को एक सितंबर से Cash-less इलाज की सुविधा न दें अस्पताल, देशभर के 15,200 अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले AHPI ने दी सलाह
    Breaking News

    Bajaj Alianz के ग्राहकों को एक सितंबर से Cash-less इलाज की सुविधा न दें अस्पताल, देशभर के 15,200 अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले AHPI ने दी सलाह

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के निकाय ‘एएचपीआई’ ने उत्तर भारत में अपने सदस्य अस्पतालों को एक सितंबर से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के पॉलिसीधारकों को नकदी-रहित इलाज की सुविधा बंद करने की सलाह दी है. बजाज आलियांज ने इस कदम पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि वह हमेशा ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और मामले का हल निकालने के लिए एएचपीआई के साथ काम कर रही है. एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स-इंडिया (एएचपीआई) ने आरोप लगाया कि बजाज आलियांज ने कई वर्षों पुराने अनुबंधों के आधार पर अस्पतालों को भुगतान दरें तय कर रखी हैं और बढ़ती चिकित्सा लागत के अनुरूप संशोधन करने से इनकार कर रही है.

    देशभर के 15,200 अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले एएचपीआई ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा कंपनी के खिलाफ मनमाने ढंग से कटौती करने, भुगतान में देरी और पूर्व-अनुमति देने में लंबा समय लगने जैसी शिकायतें भी सामने आई हैं. एएचपीआई के महानिदेशक गिरधर ग्यानी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में इनपुट लागत बढ़ने से हर साल सात-आठ प्रतिशत महंगाई रहती है लिहाजा पुराने शुल्क ढांचे पर काम करना असंभव है. उन्होंने कहा कि दरों में बढ़ोतरी न होने से मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    एएचपीआई के इस कदम पर बजाज आलियांज के सामान्य बीमा प्रमुख (स्वास्थ्य बीमा) भास्कर नेरुरकर ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हम एएचपीआई और उसके सदस्य अस्पतालों के साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण ढंग से काम करेंगे और ऐसे समाधान पर पहुंचेंगे जो हमारे ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में होगा.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    200 hospitals across the country 200 अस्पतालों का प्रतिनिधित्व करने वाले AHPI ने दी सलाह advised AHPI Bajaj Alianz के ग्राहकों को एक सितंबर से Cash-less इलाज की सुविधा न दें अस्पताल Hospitals should not provide cashless treatment facility to Bajaj Alianz customers from September 1 which represents 15 देशभर के 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group