
Jamshedpur. लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड में कर दिया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बढ़ते गर्मी के प्रभाव को दृष्टिपथ में रखते हुए जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक के लिए वर्ग-K.G. से वर्ग-08 तक की कक्षाएँ प्रातः 07:00 बजे से पूर्वा. 11:30 बजे तक तथा वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएँ प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश दिनांक-21.04.2026 से प्रभावी होगा।
