Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ
Breaking News

Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

News DeskBy News DeskJune 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार स्थित टैंक रोड पर अवस्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार सुबह जब दुकान के संचालक जितेंद्र कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोर करीब 11 लाख रुपये मूल्य के लगभग चार किलोग्राम चांदी के आभूषण और ०8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

दुकान मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोर दुकान की छत से अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने पहले टीन शेड की ऊपरी परत हटाई और फिर दूसरी परत को काटकर दुकान के भीतर प्रवेश किया।

चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। तिजोरी सुरक्षित रहने से उसमें रखे सोने के आभूषण चोरी होने से बच गए। यदि तिजोरी टूट जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

November 21, 2026

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

November 21, 2026

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group