Site icon Lahar Chakra

Hot Weather: गर्मी ने प्रचंड रूप धरण किया, सुबह होने के साथ ही तल्ख धूप और उमस से लोग बेहाल, कल से राहत के आसार

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर रखा है. सुबह होने के साथ ही तल्ख धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग की माने, तो 15 जून से बादल आ सकते हैं. इसी के साथ बारिश के आसार बन रहे है. 16 जून से बादलों के आने में बढ़ोतरी होगी. बारिश के आसार प्रबल होंगे. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बालुरघाट होकर मॉनसून गुजर रहा है.

16 जून को गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में, उसके बाद के तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम माॅनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा तक औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से एक द्रोणिका गुजरती है. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसका असर भी दिखेगा.

Exit mobile version