Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :रांगामाटिया में फुटबॉल का रोमांच, लोकल हंटर ने मारी बाज़ी, विधायक संजीव सरदार ने किया पुरस्कृत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :रांगामाटिया में फुटबॉल का रोमांच, लोकल हंटर ने मारी बाज़ी, विधायक संजीव सरदार ने किया पुरस्कृत

    32 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला, तुईबासा एफसी रही उपविजेता
    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पोटका : सोहदा पंचायत के रिमड़ा ग्राम स्थित टोला रांगामाटिया इन दिनों फुटबॉल के रंग में रंगा नजर आया। आर.वाई.एस.सी क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर मैदान में दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

    फाइनल में लोकल हंटर का दम, तुईबासा एफसी रही उपविजेता

    रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। तुईबासा एफसी ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोर सोरा एफसी रही। विजेता लोकल हंटर को ₹20,000 नगद एवं आकर्षक उपहार, उपविजेता तुईबासा एफसी को ₹15,000 एवं उपहार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के समय तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच : संजीव सरदार

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    कार्यक्रम में मुखिया विदेन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, माझी बाबा देवेंद्र नाथ सोरेन, कमिटी अध्यक्ष दिगंबर मार्डी, सचिव सिराम सोरेन, कोषाध्यक्ष विजय किस्कू सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR NEW Jamshedpur today news एफसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Recent Post

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group