Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Human Trafficking: अंतर-राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, सासाराम में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया, पांच तस्कर गिरफ्तार
    Bihar

    Human Trafficking: अंतर-राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, सासाराम में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया, पांच तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sasaram बिहार पुलिस द्वारा हाल ही में चलाए गए मानव तस्करी निरोधक अभियान में 42 लड़कियों समेत कुल 45 बच्चों को बचाया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. रोहतास जिले (सासाराम) के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन नटराज’ के तहत जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘एक गैर सरकारी संगठन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार जैन को सूचना दी थी कि नाबालिगों को, जिनमें से अधिकतर राज्य के बाहर से हैं, कई तथाकथित ऑर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा काम पर रखा जा रहा है, जो शादियों और अन्य सार्वजनिक समारोहों में प्रस्तुति देते हैं.

    अधिकारी ने कहा कि बताया गया कि इन बच्चों को भयावह परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें खुले कपड़े पहनने और अश्लील गानों की धुनों पर नाचने के लिए मजबूर किया जाता है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने सूचना हमें दी और हमने अभियान शुरू किया.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह शुरू हुआ अभियान ‘‘छह घंटे तक चला, जिसमें कई पुलिस थानों के कर्मी 19 वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे. तीन नाबालिग लड़कों को भी बचाया गया. गिरोह में शामिल होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लड़कियों को नौकरी और शादी का झांसा दिया गया था. लड़कों को आर्थिक सुरक्षा का वादा किया गया था. बचाए गए सभी बच्चे बेहद गरीब पृष्ठभूमि से हैं.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    उन्होंने कहा कि आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि बचाए गए बच्चों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इस बीच, गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘पहले, लड़कियों की तस्करी ज्यादातर पश्चिम बंगाल से होती थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ ऐसे नेटवर्क का नया केंद्र बन गया है. अंतर-राज्यीय तस्करी गिरोहों के पीछे प्रभावशाली लोग हो सकते है. इन्हें खत्म करने के लिए गहन जांच की ज़रूरत है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    45 children including 42 girls rescued five smugglers arrested Human Trafficking: Inter-state human trafficking racket busted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group