Site icon Lahar Chakra

Ratan Tata: ‘मैं सही हूं, चिंता की कोई बात नहीं, उम्र संबंधी समस्याओं की जांच करा रहा हूं’, रतन टाटा ने अस्पताल में भर्ती होने की खबर को निराधार बताया

Mumbai उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करा रहे हैं. मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘‘अफवाह’’ करार देते हुए टाटा (86) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ये दावें निराधार हैं. उन्होंने कहा, मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं सहीं हूं. टाटा ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि वे ‘‘गलत जानकारी फैलाने से बचें.

https://x.com/RNTata2000/status/1843186838787526796?t=IVxLeWPz7rugspf4j9fLCA&s=19

Exit mobile version