Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»…नया टेंडर नहीं भरने दूंगा, बैंक गारंटी भी जब्त कर लूंगा, ‘EPE Expressway’ के खराब मेंटेनेंस पर भड़के Nitin Gadkari, ठेकेदारों को दी चेतावनी
    Headlines

    …नया टेंडर नहीं भरने दूंगा, बैंक गारंटी भी जब्त कर लूंगा, ‘EPE Expressway’ के खराब मेंटेनेंस पर भड़के Nitin Gadkari, ठेकेदारों को दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gajiabad. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सड़कों के रखरखाव करने वाली एजेंसियों व ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले ‘आपरेटर’ को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. ‘स्वच्छता ही सेवा 2024 – स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत पौधरोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ का उद्घाटन करने के लिए गाजियाबाद पहुंचे गडकरी ने ‘ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई)’ का निरीक्षण किया. इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगायी.

    गडकरी ने कटाक्ष के लहजे में कहा, ‘मैंने लंबे समय के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग किया है. बहुत काम हुआ है. अब मेरी इच्छा है कि मेरे हाथ से बहुत से लोग ‘रिटायर’ हों, जो काम नहीं कर रहे हैं. कुछ ठेकेदार काली सूची में हों, किसी की बैंक गारंटी जब्त हो.’ गडकरी ने चेतावनी दी, ‘एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां (कार्यक्रम में दर्शकों में) बैठे हैं, सड़कों का रखरखाव अच्छा होना चाहिए. मैंने आज सड़क देखी. इसका रखरखाव बहुत गंदा है. हम आपको छोड़ेंगे नहीं. जो गंदा काम करेंगे, हम उनकी बैंक गारंटी जब्त करने के बाद भी उनको हम काली सूची में डाल देंगे और उनको नया ‘टेंडर’ भरने नहीं देंगे.

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    गडकरी ने यह भी कहा कि सड़कों का बेहतर रखरखाव करने वाली एजेंसियों और ‘ऑपरेटर’ को सरकार द्वारा विशेष मान्यता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि जो बुरा काम करेंगे उन्हें व्यवस्था से बाहर कर दिया जाएगा.

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    उन्होंने पर्यावरण समर्थक नीतियों और जैव ईंधन जैसी पहल की आवश्यकता पर भी जोर दिया तथा कहा कि मंत्रालय प्रदूषण को कम करने के लिए भारत में लागू की जा सकने वाली योजनाओं के लिए बहुत सारे अध्ययन कर रहा है. गडकरी ने ‘एक्स’ पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा, ‘देश को हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए टिकाऊ जीवनशैली को अपनाने के उद्देश्य से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह पहल शुरु की गई है. इससे न केवल हमारे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    I will also seize the bank guarantee I will not allow you to fill a new tender Nitin Gadkari furious over poor maintenance of 'EPE Expressway' warns contractors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026

    Monsoon: राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में, 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

    August 7, 2026

    Indian Super League: Tata Steel के मालिकाना हक वाले JFC को ISL से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए 12 अगस्त तक का मिला समय

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group