Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»IAS Transfer & Posting: झारखंड सरकार ने की अनन्य मित्तल, रविशंकर शुक्ला समेत 56 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली
Breaking News

IAS Transfer & Posting: झारखंड सरकार ने की अनन्य मित्तल, रविशंकर शुक्ला समेत 56 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

News DeskBy News DeskJune 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम के बंदोबस्त पदाधिकारी और स्वर्णरेखा परियोजना प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे

Ranchi. झारखंड सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 56 अधिकारियों का तबादला कर दिया. सरकारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में नई नियुक्तियां, अंतर-विभागीय स्थानांतरण और कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां आवंटित करना शामिल है. अधिसूचना के अनुसार, 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग के प्रभार के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव का भी प्रभार दिया गया है.

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. इस तबादला सूची में जमशेदपुर के पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल, बोकारो की पूर्व उपायुक्त विजया जाघव, धनबाद की पूर्व उपायुक्त माधवी मिश्रा समेत कई अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हैं, जो अपनी पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम के बंदोबस्त पदाधिकारी और स्वर्णरेखा परियोजना प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. इसके साथ ही, सरकार ने कई ऐसे विभागों में भी अधिकारियों की नियुक्ति की है, जहां लंबे समय से पद खाली पड़े थे.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

देखें सूची किसे क्या जिम्मेदारी मिली
1. वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को उत्पाद व मद्य निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार के देते हुए सचिव बनाया गया हैं.
2. आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
3. सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल अब खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में होंगे. इसके साथ झारखंड राज्य भवन निगम के एमडी, झारखंड भवन नयी दिल्ली के स्थानिक आयुक्त, सचिव खान, सचिव उद्योग और अध्यक्ष झारखंड खनिज विकास निगम की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.
4.प्रतीक्षारत ए दोड्डे को भूमि सुधार व निबंधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
5.विशेष सचिव राजस्व व निबंधन भूमि सुधार शशिप्रकाश झा अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक होंगे.
6.शेखर जमुआर, जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें निदेशक खेलकूद और खेल प्राधिकरण का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है.
7.सरायकेला खरसावां के पूर्व डीसी रविशंकर शुक्ला को उत्पाद आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है और वे झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन के एमडी भी होंगे.
8.विशेष सचिव पेयजल व स्वच्छता विभाग नेहा अरोड़ा को विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें आरोग्य सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
9.रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह को वित्त विभाग का विशेष सचिव और अंकेक्षण निदेशालय का डायरेक्टर बनाया गया है.
10.श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा अब परिवहन आयुक्त की भूमिका में होंगे.
11.जेपीएससी के सचिव अक्षय कुमार सिंह को योजना एवं विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.
कुमुद सहाय को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय का निदेशक बनाया गया है.
12.कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के विशेष सचिव रविरंजन कुमार विक्रम को श्रमायुक्त बनाया गया है और उन्हें नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
13.नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव मनोहर मरांडी को अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
14 घोलप रमेश गोरख अब पेयजल विभाग के विशेष सचिव होंगे.
15. सहयोग समितियों के निबंधक सूरज कुमार को राज्य शहरी विकास एजेंसी (सूडा) का निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा, वे झारखंड आवास बोर्ड के एमडी और स्मार्ट सिटी रांची के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
16.आइजी रजिस्ट्रेशन आदित्य कुमार आनंद को डायरेक्टर पशुपालन बनाया गया है.
17.गव्य विकास विभाग के निदेशक जिशान कमर को राज्य कृषि विपणन पर्षद का एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल अपने पद के साथ-साथ झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
18.अजय कुमार सिंह को अपर सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा विभाग का कल्याण बनाया गया है.
19.डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान के नए डायरेक्टर नैंसी सहाय होंगी, जो पहले प्रतीक्षारत थीं.
20. सुशांत गौरव, जो निदेशक उद्योग थे, अब रांची नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे और रांची विकास प्राधिकार के नगर आयुक्त का भी कामकाज देखेंगे.
21.कुलदीप चौधरी को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है.
22.भोर सिंह यादव, जो निदेशक भू अर्जन, भू अभिलेख एवं परिमाप थे, अब कृषि विभाग के डायरेक्टर होंगे.
23.शशिरंजन, जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें सहयोग समितियों का निबंधक बनाया गया है और वे सिदो कान्यू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
24. वरुण रंजन रांची के जिडको के एमडी बनाए गए हैं और उन्हें जियाडा के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
खान एवं भूतत्व विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार रंजन अब प्राथमिक शिक्षा निदेशक होंगे
25.अपर सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग का कल्याण विभाग के सुधीर बाड़ा को निदेशक उच्च शिक्षा बनाया गया है.
26.संदीप कुमार, जो खेलकूद के डायरेक्टर थे, अब जेपीएससी के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे.
27राजकुमार गुप्ता, जो जैप आइटी के सीईओ थे, अब तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव होंगे.
28. प्रतीक्षारत माधवी मिश्रा को उद्यान विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है.
29.जमशेदपुर के उपायुक्त पद से हटाए गए अनन्य मित्तल को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन का सीईओ बनाया गया है.
जाधव विजया नारायण राव अब पर्यटन विभाग की डायरेक्टर होंगी.
30.जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम के बंदोबस्त पदाधिकारी और स्वर्णरेखा परियोजना प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
31.मेघा भारद्वाज को आइजी रजिस्ट्रेशन बनाया गया है और वे झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की परीक्षा नियंत्रक भी होंगी.
32.योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव गरिमा सिंह को झारक्राफ्ट का एमडी बनाया गया है.
33. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सीईओ हिमांशु मोहन अब गृह, कारा एवं आपदा विभाग के संयुक्त सचिव होंगे.
34.विशाल सागर को उद्योग विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है.
35.लोकेश मिश्रा जेपीएससी के नए परीक्षा नियंत्रक होंगे.
36.उत्पाद आयुक्त विजय कुमार सिन्हा को सामाजिक सुरक्षा का डायरेक्टर बनाया गया है और वे झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के डायरेक्टर का भी प्रभार संभालेंगे.
37.वाघमारे प्रसाद कृष्ण रिम्स के अपर निदेशक बनाए गए हैं.
38.समीरा एस पलामू की उपायुक्त के साथ-साथ पलामू की बंदोबस्त पदाधिकारी भी होंगी.
39 संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के दीपक कुमार दुबे को गोड्डा का डीडीसी बनाया गया है.
40.वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया अब रांची के डीडीसी होंगे.
41 मेदिनीनगर के नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन को पलामू का डीडीसी बनाया गया है.
42 गृह एवं कारा विभाग के संयुक्त सचिव आलोक कुमार को खूंटी का डीडीसी बनाया गया है.
43.रवि जैन को कोडरमा का डीडीसी नियुक्त किया गया है.
44.दुमका के समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी को सिमडेगा का डीडीसी बनाया गया है.
45.सरायकेला खरसावां जिले के आइटीडीए के परियोजना निदेशक आशीष अग्रवाल अब रामगढ़ के डीडीसी होंगे.
46.जमशेदपुर के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान को दुमका का डीडीसी बनाया गया है।
47.धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा को देवघर का डीडीसी बनाया गया है.
48.गुमला के आइटीडीए के परियोजना निदेशक रीना हांसदा अब सरायकेला खरसावां जिले की डीडीसी होंगी.
49 जमशेदपुर की एसडीओ शताब्दी मजुमदार को बोकारो का डीडीसी बनाया गया है.
50.उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अवर सचिव सैयद रियाज अहमद को लातेहार का डीडीसी नियुक्त किया गया है.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group