Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»‘IBA’ initiative: बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करेंगे, 5,000 रुपये प्रति माह का देंगे मानदेय
    Headlines

    ‘IBA’ initiative: बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करेंगे, 5,000 रुपये प्रति माह का देंगे मानदेय

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. बैंक एक महीने में 25 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को ‘अप्रेन्टिस’ के रूप में भर्ती करने पर विचार कर रहे हैं. उद्योग लॉबी समूह भारतीय बैंक संघ के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता ने शुक्रवार को कहा कि बैंक ऐसे इन्टर्न को 5,000 रुपये प्रति माह का मानदेय देंगे, जिन्हें कार्यकाल के दौरान विशिष्ट कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

    यह कदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के बाद उठाया गया है, जिसके तहत सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) प्रदान करने का लक्ष्य रख रही है. योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका के बारे में बताते हुए मेहता ने कहा, ‘‘ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां हमें कुशल जनशक्ति की आवश्यकता नहीं है, उदाहरण के लिए विपणन, रिकवरी। हम उन्हें उन क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे सकते हैं और वे अपने लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं.

    मेहता ने कहा कि ‘अप्रेन्टिस’ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी की आयु 21-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह स्नातक होना चाहिए, करदाता नहीं होना चाहिए तथा उसके पास आईआईटी या आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों से डिग्री नहीं होनी चाहिए. मेहता ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे इंटर्न को, जिन्हें 12 महीने तक के लिए काम पर रखा जा सकता है, बैंकिंग सेवाओं को अंतिम छोर तक ले जाने के लिए कारोबार प्रतिनिधि जैसे अन्य क्षेत्रों में भी काम पर रखा जाएगा.

    Share Bazar Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 572 अंकों की उछाल, रुपया 21 पैसे चढ़कर 90.73 प्रति डॉलर पर

    मेहता ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार बैंकों में काम करने के बाद ‘गायब’ नहीं हो जाएंगे, बल्कि यह भी संभावना है कि उनमें से कुछ को कर्मचारी के रूप में शामिल कर लिया जाएगा. मेहता ने कहा कि आईबीए ने योजना के कार्यान्वयन के संबंध में बृहस्पतिवार को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि इसे एक महीने के भीतर लागू किया जा सकता है.

    हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बैंक कितने अप्रेन्टिस को नियुक्त करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि सभी बैंक इस पहल में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार का सहयोग भी मिलेगा।

    Mukul Roy: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bank Apprentice Finance Minister Nirmala Sitharaman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 572 अंकों की उछाल, रुपया 21 पैसे चढ़कर 90.73 प्रति डॉलर पर

    February 23, 2026

    Mukul Roy: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल

    February 23, 2026

    Jamshedpur Chunav: कड़ी सुरक्षा के बीच मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

    February 23, 2026
    Recent Post

    Share Bazar Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 572 अंकों की उछाल, रुपया 21 पैसे चढ़कर 90.73 प्रति डॉलर पर

    February 23, 2026

    Mukul Roy: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल

    February 23, 2026

    Jamshedpur Chunav: कड़ी सुरक्षा के बीच मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

    February 23, 2026

    Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने बन्ना गुप्ता वीडियो प्रकरण में विधानसभाध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, बोले- गलत जवाब देने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई हो

    February 23, 2026

    Terror Attack Expose: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, बांग्लादेशी नागरिक समेत आठ संदिग्ध लोग गिरफ्तार, पाकिस्तIन के ISI के संपर्क में थे सभी

    February 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group