Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Chunav: कड़ी सुरक्षा के बीच मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
Breaking News

Jamshedpur Chunav: कड़ी सुरक्षा के बीच मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamahedpur. कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर समेत झारखंड के सभी 48 शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव 2026 में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। जिला अंतर्गत तीन नगर निकायों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुबह 7 से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस चुनाव में 43 लाख से अधिक मतदाता 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के पात्र हैं अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, ‘‘48 शहरी स्थानीय निकायों में महापौरों और अध्यक्षों के पदों के लिए तथा नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,042 वार्ड में पार्षदों के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। महापौर और अध्यक्ष के पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षदों के पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

प्रसाद ने कहा कि सभी बूथ में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 896 को अति संवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026
Recent Post

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group