Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»कहिए तो पैर छू लें ! ठेकेदार का पैर छूने की कोशिश करते दिखे नीतीश, अधिकारी ने जोड़े हाथ
    Bihar

    कहिए तो पैर छू लें ! ठेकेदार का पैर छूने की कोशिश करते दिखे नीतीश, अधिकारी ने जोड़े हाथ

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2024Updated:July 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कार्यक्रम के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा स्थानीय सांसद रवि शंकर प्रसाद भी थे मौजूद

    PATNA. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ठेकेदार का पैर छूने की पेशकश करते दिख रहे हैं. दरअसल, मामला पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम का है. यहां उन्होंने एक ठेकेदार के पैर छूने की कोशिश की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पथ निर्माण विभाग के एक कार्यक्रम में गंगा पथ के एक हिस्से का उद्घाटन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राघोपुर पुल के निर्माण कार्य में देरी की बात सुनकर नाराजगी जतायी. इसके बाद उन्होंने जो किया, उसे देख सभी लोग भौचक्का रह गये. कार्यक्रम के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तथा स्थानीय सांसद रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे.

    जानें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

    पटना में जेपी गंगा पथ के दूसरे चरण का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही वहां से चलने के लिए उठे तो सामने खड़े निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से कहा कि तेजी से काम को पूरा करें. उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी काम पूरा होना चाहिए.. कहिए तो आपके पैर भी छू लेंगे. कुमार इंजीनियर का पैर छूने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, वहां मौजूद पथ निर्माण विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत ने हाथ जोड़कर उनका रास्ता रोक लिया और ऐसा नहीं करने की अपील की.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    एक सप्ताह पहले भी छूने लगे थे पैर

    एक सप्ताह पहले भी मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी के पैर छूने की पेशकश करते हुए व्यापक सर्वेक्षण करके भूमि विवादों को जल्दी से जल्दी निपटाने का आग्रह किया था.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    तेजस्वी ने वीडियो फुटेज किया साझा

    बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो फुटेज साझा करते हुए लिखा, “पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा, जो बीडीओ,एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहाँ तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो?”  राजद नेता ने कहा, “जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत, जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है. बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Nitish kumar Patna tejaswi yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Bihar Land Reform: बिहार में भूमि सुधार के 46 लाख लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

    June 11, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group