Crime NewsJamshedpur NewsJharkhand NewsSlider

आईजी अमोल होमकर को कमान मिलते ही अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान हुई तेज।

आईजी अमोल होमकर वी को कमान मिलते ही अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान हुई तेज।


झारखंड में अब अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाने के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित की गई है।

राज्य में अवैध शराब की वजह से घटते राजस्व और बिहार में जहरीली शराब से 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब झारखंड सरकार हरकत में आई है और अब इसके खिलाफ बड़े अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

आईजी अभियान अमोल वी. होमकर को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाते हुए कमान सौंपा गया है। छापामारी अभियान के लिए राज्य स्तरीय टीम गठित होते ही सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आज अहले सुबह ग्राम मुरकुम बस्ती में छापामारी कर परशुराम हांसदा उर्फ कालोपदों पिता बोरो हांसदा के द्वारा बनाए जा रहे अवैध शराब भट्टी को तोड़ दिया गया तथा 2500 लीटर महुआ जावा नष्ट किया गया। वहीं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अवैध शराब के खिलाफ एवं नव वर्ष को लेकर लगातार अभियान जारी रहने की बातें कहीं।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ छापामारी दल मे अ नि चंदन कुमार, ASI अजय राय, अशोक कुमार, शिव शंकर दास आदि शामिल थे।

वही उत्पाद विभाग के अधीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा भी लगातार छापामारी किया जा रहा है।

वहीं आदिपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी छापामारी के लिए रेस होते नजर आ रहे हैं ।उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके लिए पुलिस की स्माल एक्शन टीम (सैट) को भी शामिल किया गया है।सैट के साथ संबंधित जिलों से एक इंस्पेक्टर व दो दारोगा भी रहेंगे। सैट का नियंत्रण पुलिस मुख्यालय में गठित कोषांग के अलावा सभी क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक के अधीन होगा।यह अभियान उत्पाद विभाग व पुलिस के समन्वय से चलेगा।
ए के मिश्र

Share on Social Media