Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ILLEGAL MINING IN SERAIKELLA- KHARSAWAN: सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई,डी.एम.ओ.के कठोर रुख से अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
    Breaking News

    ILLEGAL MINING IN SERAIKELLA- KHARSAWAN: सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई,डी.एम.ओ.के कठोर रुख से अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

    News DeskBy News DeskJune 13, 2025Updated:June 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां जिले में अब अवैध माइनिंग करने वालों की खैर नहीं है.जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने भी अवैध माइनिंग,परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

    ज्ञात हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार चार माह तक बालू उत्खनन पर रोक लगा दी गयी है.NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के मुताबिक प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान 10 जून से चार महीने के लिए बालू के उत्खनन पर रोक लगा दी जाती है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहती हैं.

    सूत्रों की माने तो सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ सफेद पोश, राजनीतिक आकाओं के संरक्षण में अब भी अवैध बालू का सिंडिकेट चला रहे है. ऐसे बालू माफिया एनजीटी के आदेश से पूर्व बालू स्टॉक कर रख लिये है ताकि बेखौफ बालू तस्करी कर सके.

    बालू माफिया एनजीटी लगने के बाद भी पुलिस और खनन विभाग से बचकर अलग-अलग रास्ते से बालू तस्करी में जुटे हैं, इस क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी की तत्परता एवं सूझबूझ के कारण बीते दिनों कई अवैध परिवहन में लगे बालू वाहन पकड़े भी गए हैं,इसी क्रम में आज  जिला खनन विभाग एवं आदित्यपुर थाना की तत्परता से आदित्यपुर थाना में अवैध बालू लदे हाईवा वाहन को जप्त कर करवाई हेतु आदित्यपुर थाना को सौंपे जाने की सूचना है.

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    खनन विभाग द्वारा अवैध बालू लदे होने की शंका पर बालू लदे हाइवा वाहन चालक से लदे बालू की चालान की मांग करने पर वाहन चालक येन वक्त पर बालू का चालान दिखने में असफल रहा.

    सरायकेला-खरसावां जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने लहर चक्र संवाददाता को बताया कि जिले में अब अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं है, क्योंकि जिला उपायुक्त ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कारवाई के सख्त निर्देश जारी किए हैं. जिसके फलस्वरुप जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

    उन्होंने बताया कि अवैध माइनिंग रोकने के लिए जिले के अंदर कई जगह नाका लगाए जा रहे हैं. जिसके फलस्वरूप बीते दिनों कई अवैध रूप से बालू लगे वाहनों को जप्त किया जा चुका है जिससे जिले के बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि अवैध मीनिंग परिवहन एवं भंडारण की सूचना मिलने पर सावधानी पूर्वक एवं योजना पर तरीके से कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ILLEGAL MINING IN SERAIKELLA- KHARSAWAN ngt ke aadesh ka anupalan seraikella kharsawan jile me ngt ki rok ke wabjood illigal mining
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    May 30, 2026

    Jharkhand Naxal: 10 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआई का ‘मुख्य कमांडर’ गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group