Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को बौना साबित करते हुए यह अवैध बहुमंजिला भवन उद्घाटन की ओर हैं अग्रसर! चर्चा हैं कि प्रशासन को बैकफुट पर लाने हेतु भवननिर्माता मंत्री से कराएंगे उद्घाटन?
    Breaking News

    पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को बौना साबित करते हुए यह अवैध बहुमंजिला भवन उद्घाटन की ओर हैं अग्रसर! चर्चा हैं कि प्रशासन को बैकफुट पर लाने हेतु भवननिर्माता मंत्री से कराएंगे उद्घाटन?

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को बौना साबित करते हुए यह अवैध बहुमंजिला भवन उद्घाटन की ओर हैं अग्रसर!चर्चा हैं कि प्रशासन को बैकफुट पर लाने हेतु भवननिर्माता मंत्री से कराएंगे उद्घाटन?

    जमशेदपुर के साकची बाजार,टैंक रोड स्थित यह बहुमंजिला भवन अधिकारियों को मिलाकर बन रहा है अथवा राजनेताओं से अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई न करने हेतु दबाव डालकर बनाया जा रहा है,इसका कोई प्रमाण लहर चक्र के पास नहीं है पर इतना तय है कि यह बहुमंजिला भवन स्वीकृत नक्शा के अनुरूप नहीं बन रहा है इसके बावजूद उपरोक्त बहुमंजिला भवन का बिजली-पानी का कनेक्शन अब-तक ना काटा गया है और ना ही अवैध निर्माण हेतु उक्त भवन निर्माता पर f.i.r. किया गया है जबकि ऐसे ही मामले में सैकड़ों अवैध बहुमंजिला भवन निर्माताओं पर मामला दर्ज कराया गया है एवं बिजली-पानी का कनेक्शन भी काटा गया हैl

    उपरोक्त बहुमंजिला भवन के पार्किंग स्थल पर कमर्शियल प्रयोग हेतु कई दुकान भी बनाया जा रहा है,साथ ही भवन निर्माता ने भवन के चारों ओर के सेट-बैक का भी अतिक्रमण कर बहुमंजिला भवन निर्माण कराया हैl भवन की ऊंचाई स्वीकृत नक्शा के अनुरूप है अथवा उसका उल्लंघन कर स्वीकृत नक्शा से अधिक फ्लोर का निर्माण कराया जा रहा है यह भी जांच का विषय हैl

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    ज्ञात हो कि बीते दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत सैकड़ों अवैध भवन/ नक्शा विचलन कर बनने वाले अवैध बहुमंजिला भवन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया एवं कई पर तो मामला भी दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचो-बीच मुख्य बाजार में इस प्रकार का अवैध बहुमंजिला भवन पूर्ण होने को है यह जमशेदपुर वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है l
    चर्चा है कि उपरोक्त भवन निर्माता उद्घाटन में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसके लिए मंत्री को आमंत्रित करने हेतु प्रयासरत है l अब देखना है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी उपरोक्त बहुमंजिला भवन निर्माण पर विधि सम्मत कार्रवाई कर पाते हैं अथवा नहीं l

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jnac / jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group