Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IMA Election: आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की, डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव चुने गये, देखें कौन हारा? किसे मिली जीत?
    Breaking News

    IMA Election: आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की, डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव चुने गये, देखें कौन हारा? किसे मिली जीत?

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमशेदपुर के 2025-27 का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिव ने तीसरी बार जीत दर्ज की। अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. मृत्युंजय सिंह को 223 मत मिले। सचिव डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव बने, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. अभिषेक मुंडू को 142 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों में डॉ. विभूति भूषण नितिन 372 और देवेश बहादुर 343 मत प्राप्त कर चयनित हुए। तीसरे प्रतिद्वंदी डॉ. संजय जौहरी को 291 मत मिले।

    दो सीट वाले संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. सुनीता कुमारी और डॉ. सुरेश चौबे निर्विरोध रूप से चुने गए।ट्रेजरर डॉ. अमित कुमार और ऑडिटर डॉ. अखौरी मिंटू सिन्हा निर्विरोध रूप से चुने गए। दो महिला कार्यकारी सदस्य वाली सीट पर डॉ. श्वेता सहाय और डॉ. प्रमिला पूर्ति निर्विरोध रूप से चुनी गईं। सुबह 10 बजे से शुरू चुनाव में कुल 1154 सदस्यों में से 548 सदस्यों ने मतदान किया। 5 बजे तक हुए मतदान के कुछ देर बाद मतगणना शुरू कर दी गई। मतदान मत पत्रों के माध्यम से हो रहा था और चार अलग-अलग पदों के लिए चार बॉक्स रखे गए थे। वैसे सदस्य, जो सीढ़ी चढ़कर ऊपर नहीं जा सकते थे, उनके लिए ग्राउंड फ्लोर पर ही मत देने की व्यवस्था की गई थी।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    चुनाव को लेकर सुबह से ही आईएमए भवन साकची में चहल-पहल शुरू हो गई थी। एक बार नोकझोंक की भी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन अन्य लोगों ने मामले को संभाल लिया। चुनाव में चुनाव पदाधिकारी के रूप में डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. मंजुला श्रीवास्तव रहीं। कार्यकारी सदस्यों में डॉ. राजीव ठाकुर को सर्वाधिक मत 18 सीट वाले कार्यकारी सदस्य के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें डॉ. अमित कुमार को छोड़कर अन्य सभी प्रत्याशी कार्यकारी सदस्य चुने गए।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इनमें सर्वाधिक वोट लाने वाले डॉ. राजीव ठाकुर रहे जिन्हें 460 मत मिले। जबकि सबसे कम मत लाने वाले डॉ. अमित कुमार को 308 मत प्राप्त हुए। 18 सीट वाले इस कार्यकारी सदस्यों के रूप में डॉ. अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, जॉय भादुरी, अजय कुमार गुप्ता, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, शुभ्रा कांति कुंडू, पूनम मेहता, संजुक्ता नंदा, प्रीति पांडे, आलोक कुमार श्रीवास्तव, एमके सिन्हा, प्रेमलता सिन्हा, डॉ. राजेश सिन्हा चुने गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dr. Saurabh Chaudhary was re-elected as Secretary with 400 votes. See who lost? Who won? IMA Election: IMA President Dr. GC Manjhi won with 324 votes IMA Election: आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव चुने गये देखें कौन हारा? किसे मिली जीत?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group