Site icon Lahar Chakra

IMD Alert: 12 तक सक्रिय रहेगा मानसून, इसके बाद बादल छंटेंगे और मौसम साफ होगा

Ranchi. झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 12 तक मानसून सक्रिय रह सकता है। लेकिन, इसके बाद बादल छंटेंगे और मौसम साफ होगा। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। राजधानी समेत राज्य में गुरुवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के अंदर रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और इससे सटे इलाकों में वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा आदि जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version