Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Impact of Cyclone Fengle: चक्रवात ‘फेंगल’ का दिखने लगा असर, जमशेदपुर में छाये बादल, बूंदाबांदी, तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश के साथ चल रहीं तेज हवाएं
    Headlines

    Impact of Cyclone Fengle: चक्रवात ‘फेंगल’ का दिखने लगा असर, जमशेदपुर में छाये बादल, बूंदाबांदी, तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश के साथ चल रहीं तेज हवाएं

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur/Chennai. बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम में उठा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ 6 घंटे तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ा. इस चक्रवाती तूफान की वजह से जमशेदपुर समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज रात कराईकल और महाबल्लिपुरम से इस चक्रवाती तूफान के गुजरने की संभावना है. 30 नवंबर की देर शाम यह 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से गुजरेगा. इसके असर से झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा.

    कोल्हान प्रमंडल के इन जिलों में बारिश के आसार

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि कोल्हान प्रमंडल, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले आते हैं, वहां हल्की बारिश देखने को मिलेगी. पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में बारिश नहीं होगी. तापमान में घट-बढ़ देखने को मिल सकती है.

    जानें चेन्नई में क्या हैं हालात

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं. उन्नतीस नवंबर की रात को तटीय क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे लगातार तेज होती चली गई और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया. चेन्नई हवाई अड्डे पर दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक विमानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. चेन्नई में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और बाद में संवाददाताओं से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठा लिये गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को भोजन भी वितरित किया जा रहा है.

    ट्रेन और हवाई यातायात पर असर

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई डिवीजन के सभी उपनगरीय खंडों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक कम फेरे के साथ संचालित होंगी. एक अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, ट्रेन (एक्सप्रेस/सुपरफास्ट सहित) सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं, हालांकि कुछ देरी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि 65-73 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के कारण एमआरटीएस खंड में चेन्नई बीच और वेलाचेरी की तरफ उपनगरीय सेवाएं दोपहर 12.15 बजे से स्थगित कर दी गईं. चेन्नई मेट्रो रेल ने कहा कि उसकी सेवाएं निर्बाध रूप से चालू हैं और उसने लोगों को उन खास स्टेशनों के पार्किंग क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी है, जहां पानी भरने की आशंका है. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक सभी विमानों का परिचालन स्थगित करने की घोषणा की. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के प्रस्थान और आगमन का कार्यक्रम प्रभावित हुआ. कुछ उड़ानों को बेंगलुरु और तिरुचिरापल्ली भेज दिया गया और कम से कम 18 उड़ानें रद्द कर दी गईं तथा 12 अन्य उड़ानें विलंबित हुईं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित

    सरकार ने पहले ही 30 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था और आईटी कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाएं. पुडुचेरी में, राहत और पुनर्वास कार्यों में शामिल होने के लिए अराकोणम से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहुंच गया है. जिलाधिकारी कुलोथुंगन के अनुसार, चक्रवात ‘फेंगल’ के शाम तक तट पार करने का अनुमान है. यह सुनिश्चित करने के लिए समुद्र तट के पास पूरी सड़क और कई पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं कि लोग समुद्र तटों के पास न जाएं. स्कूल और कॉलेज शनिवार को भी बंद रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group