Site icon Lahar Chakra

EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी खबर, PF क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम अगले 5 दिन रहेंगे बंद, जानें वजह?

Ranchi. ईपीएफओ के करोड़ों मेंबर्स के लिए जरूरी खबर है। पीएफ क्लेम जमा करने और प्रोसेसिंग का काम कुछ दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत कर रहा है और क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है। सिस्टम माइग्रेशन के कारण 26-30 जून तक ईपीएफओ का मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी।

EPFO ने बताया कि इस दौरान मेंबर और एम्प्लॉयर मेंबर इंटरफेस और एम्प्लॉयर इंटरफेस में लॉग इन नहीं कर पाएंगे। इस कारण इंटरफेस के जरिए उपलब्ध सभी ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध नहीं रहेंगी। ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक मेंबर हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों वर्कर्स के लिए ईपीएफ एक अनिवार्य योजना है।

Exit mobile version