Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार
Breaking News

ACB की Curruption के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला थानेदार ने 4.50 लाख मांगी थी रिश्वत, पहली किस्त में 50 हजार लेते गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJuly 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को खूंटी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अड़की थाना की महिला थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के अनुसार, खूंटी जिले के सिलादोन निवासी श्याम कुमार ने रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके खिलाफ अड़की थाना कांड संख्या 06/2025 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और केस से राहत दिलाने तथा नाम हटाने के लिए जांच पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोप के मुताबिक, मामले को निपटाने के लिए उनसे 4.50 लाख रुपये की मांग की गई थी।

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की बात प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई और ट्रैप की योजना बनाई गई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत गुरुवार को शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेकर पहुंचा। जैसे ही शुलेखा कुमारी ने रुपये स्वीकार किए, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group