Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम में बचे नक्सली, इनका भी जल्द होगा सफाया, ग्रामीण नक्सलियों को मार-मार कर भगायेंगे; चाईबासा में DGP ने किया दावा
Breaking News

झारखंड में सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम में बचे नक्सली, इनका भी जल्द होगा सफाया, ग्रामीण नक्सलियों को मार-मार कर भगायेंगे; चाईबासा में DGP ने किया दावा

News DeskBy News DeskDecember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ नक्सल अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक

Chaibasa. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता रविवार को चाईबासा पहुंचे. यहां समाहरणालय में उन्होंने पुलिस अधीक्षक के सभागार में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ नक्सल अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी ने परिसदन में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य में 95 प्रतिशत नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो चुका है. चाईबासा में पांच प्रतिशत बचा है. इसे खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द झारखंड को नक्सल मुक्त किया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस कर्मियों का वहां से स्थानांतरण किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से डीजीपी के अलावा उपायुक्त कुलदीप चौधरी, आईजी एबी होमकर, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे.
 नक्सली की हत्या पर कहा- अब गांव के लोग इन्हें मारकर भगाएंगे
डीजीपी ने गुदड़ी की घटना पर कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है. नक्सल तो नाम के रहे गये हैं. नक्सली गांव के लोगों को परेशान करेंगे तो ऑपरेशन तो गांव के लोग सामने आयेंगे. अब गांव के लोग इन्हें मार-मारकर भगाएंगे.
डीजीपी से मिले पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी
चाईबासा परिसदन में डीजीपीअनुराग गुप्ता से पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीजीपी से मिले. इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चाईबासा जिला बल में लंबे समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की स्थानांतरण, 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षण संवर्ग के पदाधिकारी को दुरूह भत्ता एवं पुलिस कर्मियों के अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया. समस्याओं से अवगत होने के बाद डीजीपी द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आप लोगों के सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026
Recent Post

Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली कमांडर मंगल और मालती ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड पुलिस की टीम करेगी पूछताछ

October 23, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन Jharkhand में रहेंगे, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे कई अहम बैठकें

October 23, 2026

ससुराल वालों की प्रताड़ना का बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, अपने बेटे और रिश्तेदार के बच्चे की कर दी हत्या, दोनों के शव कुएं से मिले

October 23, 2026

Saraikela: जामडीह फ्लाईओवर से नवंबर के पहले सप्ताह में आवागमन शुरू करने की तैयारी

October 23, 2026

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group