Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रामगढ़ में चार बच्चों को लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई पत्नी, पति पहुंचा थाने
    Crime

    रामगढ़ में चार बच्चों को लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई पत्नी, पति पहुंचा थाने

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. शहर के नई सराय में एक 33 वर्षीया महिला चार बच्चों को लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई. यह मामला तब उजागर हुआ जब पत्नी और बच्चों की तलाश में भटकता पति रामगढ़ थाने पहुंचा. घटना 30 दिसंबर, 2024 की है.

    बताया गया है कि मूल रूप से बिहार राज्य के नवादा जिला अंतर्गत फतेहपुर गांव का रहने वाला शहाबुद्दीन पत्नी रूबी खातून, 10 वर्षीया बेटी जैनब परवीन, 9 वर्षीया बेटी आफिया परवीन, 7 वर्षीय बेटा मो. जफर और 5 वर्षीय बेटा मो. जैद के साथ नई सराय बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था. वह जिस मकान में वह रहता था वहीं आजम खान भी किराएदार था. शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि आजम खान ने ही उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया और उसे अपने साथ ले गया है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह पहले रामगढ़ के बिहार फाउंड्री प्लांट में काम करता था. जब वहां उसका काम छूटा तो उसे गाजियाबाद की एक फैक्टरी में काम मिला. वह काम करने के लिए जब गाजियाबाद चला गया तो आजम खान का लगातार उसकी पत्नी रूबी खातून से मिलना-जुलना शुरू हो गया. शहाबुद्दीन ने इस बात पर आपत्ति जताई तो उन दोनों का मिलना तो बंद हुआ लेकिन फोन पर बातें जारी रहीं. कई बार शहाबुद्दीन ने पत्नी को आजम खान के साथ बात करते हुए पकड़ा भी था.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    शहाबुद्दीन की पत्नी रूबी से आखिरी बार 29 दिसंबर, 2024 को बात हुई थी. उसने उसे बताया था कि एक जनवरी को वह रामगढ़ उसके पास आने वाला है. जब वह पहुंचा तो देखा कि ना तो उसकी पत्नी थी और ना ही चारों बच्चे. उसने मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि 30 दिसंबर को उसकी पत्नी और चारों बच्चे आजम खान के साथ चले गए हैं. शहाबुद्दीन ने मूल घर और ससुराल में भी तलाश की लेकिन वे लोग नहीं मिले. अब रामगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    In Ramgarh the husband reached the police station the wife fled with her lover along with four children
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group