Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Elections Phase 1 Voting: पहले चरण में सीएम चंपाई समेत 683 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, पीएम मोदी, शाह, सीएम हेमंत समेत दिग्गज नेताओं ने लोगों से की मतदान की अपील
    Breaking News

    Jharkhand Elections Phase 1 Voting: पहले चरण में सीएम चंपाई समेत 683 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, पीएम मोदी, शाह, सीएम हेमंत समेत दिग्गज नेताओं ने लोगों से की मतदान की अपील

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में विधानसभा की 43 सीट के लिए हो रहे चुनाव में बुधवार को सुबह नौ बजे तक करीब 13.04 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतारों में लग गए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की


    मतदान के लिए सुबह कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. सिमडेगा सीट पर सबसे अधिक 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ और रांची में 12.06 प्रतिशत तथा सरायकेला-खरसावां में 14.62 प्रतिशत लोगों ने सुबह नौ बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल


    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गंगवार ने कहा, ‘आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे यथाशीघ्र अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। याद रखें, पहले मतदान फिर जलपान. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों से मतदान करने का आग्रह किया और समर्थन मांगा. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो कृपया हमारा समर्थन करें. मैं वादा करता हूं कि मैं अगले पांच सालों में 10 साल का काम करूंगा ताकि कोई भी हमारी प्रगति की गति को रोक न सके.
    विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘मैय्या सम्मान योजना’ सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है.
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य में कई रैलियां कीं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर लोगों से उनके उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
    इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant appealed to the people to vote. In the first phase Shah the fate of 683 candidates including CM Champai is at stake. Veteran leaders including PM Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group