Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election Phase 2: दूसरे चरण में हेमंत-कल्पना के साथ बाबूलाल-बाउरी की सीट दांव पर, सुदेश का भी चुनावी टेस्ट, संताल में किसका चला जादू, अंतिम चरण का यह मतदान तय करेगा
    Elections

    Jharkhand Election Phase 2: दूसरे चरण में हेमंत-कल्पना के साथ बाबूलाल-बाउरी की सीट दांव पर, सुदेश का भी चुनावी टेस्ट, संताल में किसका चला जादू, अंतिम चरण का यह मतदान तय करेगा

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज है. 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 1.23 करोड़ मतदाता अपना विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. इस चरण में इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर, माले चार सीटों पर और राजद दो सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. गठबंधन के दलों के पास कुल 19 सीटें हैं. ऐसे में इनका प्रदर्शन मायने रखनेवाला है. वहीं एनडीए में आजसू छह सीटों पर चुनावी मैदान में होगा. झामुमो 20 और भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में भाजपा को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. दूसरे चरण में संताल परगना की सभी 18 सीटों पर चुनाव है. वहीं कोयला क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव है.

    यह चुनाव तय करेगा कि संताल परगना और कोयलांचल में किसका जादू चला. दूसरे चरण में झारखंड के कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है. इनमें मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन बरहेट से और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गांडेय से चुनावी मैदान में हैं. वहीं इस चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी की भी किस्मत इवीएम में बंद होनेवाली है. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का भी चुनावी टेस्ट सिल्ली में होना है. पिछले लोकसभा चुनाव से झारखंड की राजनीति में छाये जयराम महतो का राजनीतिक भविष्य भी यह चुनाव तय करेगा. जयराम महतो डुमरी और बेरमो से चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनाव में कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी का भी भाग्य तय होना है. कांग्रेस के कई आला नेताओं का भविष्य यह चुनाव तय करेगा, तो वहीं भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण सहित कई वर्तमान विधायकों की किस्मत मतदाता तय करनेवाले हैं.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal-Bauri's seat is at stake Hemant-Kalpana Jharkhand Election Phase 2: Sudesh will also face electoral test
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group