Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»इस विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है, एक नया झारखंड बनाना है : हिमंता बिस्वा सरमा
    Headlines

    इस विस चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है, एक नया झारखंड बनाना है : हिमंता बिस्वा सरमा

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है. हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी और आज यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है. दाे अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हजारीबाग आएंंगे और इसके साथ झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा. हमें इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है. एक नया झारखंड बनाना है.

    हिमंता बिस्वा सरमा साेमवार काे टाटीसिल्वा में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी तब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने जनता से कई वादे किए थे. उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि यदि जेएमएम की सरकार बनेगी, तो आदिवासी और मूलवासियों का कल्याण होगा. वर्ष 2019 में जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो 5 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी लेकिन हर बार परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं और युवाओं को नौकरी नहीं मिलती.

    सरमा ने कहा कि असम में मैंने 1.5 लाख लोगों को नौकरी दी है और एक भी पेपर लीक का आरोप नहीं लगा है जबकि झारखंड में हर परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. हेमंत सोरेन ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन क्या किसी के बैंक खाते में पैसा आया? आपने खुद वादाखिलाफी की है. झारखंड के युवाओं से माफी मांगिए. यदि आप माफी नहीं मांगते, तो बस एक बार चुनाव परिणाम का इंतजार कीजिए. झारखंड के युवा आपको जवाब देंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सरमा ने कहा कि जब झारखंड विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर महीने चूल्हा का खर्च दिया जाएगा. गरीब परिवारों को पेंशन दी जाएगी और बेटियों की शादी पर 51,000 रुपये का सोने का सिक्का दिया जाएगा लेकिन किसी को सोने का सिक्का मिला क्या? सोने का सिक्का कहां है? हमारी असम, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है. असम की माताओं को हमने बैंक में पैसा देना शुरू किया है. तीन महीने से हमने 1,250 रुपये देना शुरू किया है.

    सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अब जाने वाली है और अब उन्होंने ‘मंइयां योजना’ शुरू की है, जिसमें एक महीने का 1,000 रुपये दिया जा रहा है. आप लोग देखिए, जहां भी जाइए, मंइयां योजना के तहत इतनी धोखेबाज सरकार कहीं नहीं देखी होगी. हम ‘गोगो दीदी योजना’ लेकर आ रहे हैं और यह मोदी की गारंटी है. इस सरकार ने कहा था कि बालू मुफ्त में देंगे लेकिन क्या किसी को बालू मुफ्त में मिला है?

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सरमा ने कहा कि संथाल में घुसपैठिए भर चुके हैं. हेमंत सोरेन कहते हैं कि घुसपैठिए नहीं हैं. एक बार झारखंड में भाजपा को आने दीजिए, ये लोग कानून के साथ धक्का देकर भगा दिए जाएंगे. यह झारखंड आदिवासियों का है, घुसपैठियों का नहीं. हेमंत सरकार आवास बनाने के लिए अवसर नहीं देती. हमारी सरकार बनने पर मैं 5 लाख आवास देने का वादा करता हूं. सरमा ने कहा कि कुछ दिन पहले उत्पाद सिपाही की दौड़ शुरू हुई, जिसमें 18 युवाओं की मौत हो गई. सरकार का दायित्व बनता है कि जिन युवाओं का निधन हुआ है, उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी मिलनी चाहिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    In this assembly election we have to create a new Jharkhand: Himanta Biswa Sarma we have to form a BJP government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group