
New Delhi. पाकिस्तान ने गुरुवार रात अचानक मिसाइल हमला कर दिया. इंडियन डिफेंस सिस्टम एस 400 से पाकिस्तान के हमले को भारत ने नाकाम कर दिया है. भारत ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट कर दिया है. उसके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है. इंडियन डिफेंस सिस्टम ने एक एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान को मार गिराया है. इससे पहले पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 जगहों पर अटैक करने की कोशिश की थी.
हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने उसके हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची और लाहौर में जवाबी कार्रवाई की है.इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं. हालांकि सभी मिसाइलों को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने रोक लिया. रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के डिफेंस सिस्टम एस-400 ने सभी मिसाइलों को मार गिराया है. पाकिस्तान ने अब तक भारत के 5 सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश की है.
