Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»वैश्विक भूख सूचकांक 2024 में 127 देशों में 105वें स्थान पर भारत, CM हेमंत ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा, इस मुद्दे को भी साजिश बता मणिपुर की तरह भूल जाएंगे
Headlines

वैश्विक भूख सूचकांक 2024 में 127 देशों में 105वें स्थान पर भारत, CM हेमंत ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा, इस मुद्दे को भी साजिश बता मणिपुर की तरह भूल जाएंगे

News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) की 127 देशों की सूची में भारत को 105वें स्थान के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है. इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पिछले 11 सालों में किए गए बाकी सब वादें भले जुमले/सफेद झूठ साबित हुए हो.पर इस मुद्दे पर उन्हें जरूर साफ़गोई के साथ कार्य करना चाहिए था – क्योंकि यह देश के भविष्य का मुद्दा है. पर अफ़सोस है की इस गंभीर मुद्दे पर भी वे हमेशा की तरह सिर्फ़ राजनीति और जुमलेबाज़ी में ही व्यस्त रहें है. और मुझे पूरी उम्मीद है की वे हमेशा की तरह इस रिपोर्ट को एक गहरी साज़िश बता – मणिपुर की तरह भूल जाएँगे.

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मानवीय एजेंसियां भूख के स्तर को मापने के लिए कुपोषण और बाल मृत्यु दर संकेतकों के आधार पर जीएचआई स्कोर प्रदान करती हैं, जिसके आधार पर यह सूची तैयार की जाती है. साल 2024 की रिपोर्ट इस सप्ताह आयरलैंड के मानवीय संगठन ‘कंसर्न वर्ल्डवाइड’ और जर्मन सहायता एजेंसी ‘वेल्थहंगरहिल्फ’ ने प्रकाशित की है, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भूख के मुद्दे से निपटने के उपायों में अधिक प्रगति नहीं होने से दुनिया के कई सबसे गरीब देशों में भूख का स्तर कई दशकों तक उच्च बना रहेगा.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

भारत उन 42 देशों में शामिल है जिन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ “गंभीर” श्रेणी में रखा गया है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश जैसे बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका बेहतर जीएचआई स्कोर के साथ “मध्यम” श्रेणी में हैं. सूचकांक प्रविष्टि में कहा गया है, “2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में 27.3 के स्कोर के साथ भारत में भूख का स्तर गंभीर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का जीएचआई स्कोर चार घटक संकेतकों के मूल्यों पर आधारित है: 13.7 प्रतिशत जनसंख्या कुपोषित है, पांच वर्ष से कम आयु के 35.5 प्रतिशत बच्चे अविकसित हैं, जिनमें से 18.7 प्रतिशत दुर्बल हैं, तथा 2.9 प्रतिशत बच्चे पैदाइश के पांच साल के अंदर मर जाते हैं.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

रिपोर्ट में विश्लेषण के आधार पर कहा गया है कि 2030 तक भूख मुक्त दुनिया बनाने के संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की संभावना बहुत कम है. रिपोर्ट के अनुसार, “पर्याप्त भोजन के अधिकार के महत्व पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बार-बार जोर देने के बावजूद, स्थापित मानकों और इस वास्तविकता के बीच एक चिंताजनक असमानता बनी हुई है. दुनिया के कई हिस्सों में भोजन के अधिकार की खुलेआम अवहेलना की जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group