Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India vs Bangladesh Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर ‘एशिया कप’ के फाइनल में पहुंचा भारत
    Breaking News

    India vs Bangladesh Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर ‘एशिया कप’ के फाइनल में पहुंचा भारत

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dubai. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. वहीं श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब एक तरह से सेमीफाइनल हो गया है.

    भारत से मिले 169 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत तो खराब हुई थी, लेकिन फिर सैफ हसन और परवेज हुसैन इमोन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर टीम को रन चेज में बनाए रखा. हालांकि, इस जोड़ी के टूटने के बाद बांग्लादेश को नियमित अंतराल पर झटके लगे और टीम सिर्फ 127 रन बना पाई.
    बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन सैफ हसन ने बनाए, जिन्होंने 51 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों के दम पर 69 रनों की पारी खेली. उनके अलावा परवेज हुसैन इमोन ने 21 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    इससे पहले, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. अभिषेक शर्मा को छोड़ दें तो भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत ने पावरप्ले में 72 रन बटोर लिए थे. लग रहा था कि भारत 220-230 का स्कोर कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर रनों की गति पर विराम लगाया.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    भारत के लिए अभिषेक ने 37 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों के दम पर 75 रन बनाए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान सूर्या 5, शिवम दुबे 2, तिलक वर्मा 5 रन बना पा. अक्षर पटेल 15 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे. बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 3 ओवर में 27 रन देते हुए 2 विकेट झटके.
    बता दें, बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बांग्लादेश इस मैच में चार बदलाव के साथ उतरी है, जबकि भारत ने कोई बदलाव नहीं किया है. अगर आज टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हरा दिया तो वह एशिया कप के फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India vs Bangladesh Asia Cup: India defeated Bangladesh by 41 runs to reach the final of the Asia Cup. India vs Bangladesh Highlights: बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर 'एशिया कप' के फाइनल में पहुंचा भारत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group