Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»India Vs South Africa: अपने ही स्पिन चक्रव्यूह में फंसा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय धरती पर 15 साल में दर्ज की पहली जीत
    Breaking News

    India Vs South Africa: अपने ही स्पिन चक्रव्यूह में फंसा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय धरती पर 15 साल में दर्ज की पहली जीत

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolakata. कप्तान तेम्बा बावुमा के जुझारू अर्धशतक के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डस की खतरनाक पिच पर बलखाती गेंदों के जादू से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन ही रविवार को यहां 30 रन से हराकर भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई. इससे दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. गिल की अनुपस्थिति में केवल वाशिंगटन सुंदर (92 गेंद पर 31 रन) ही कुछ देर तक संघर्ष कर पाए.

    बाकी बल्लेबाजों को स्पिनरों के लिए अनुकूल विकेट से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई जिससे एक बार फिर से भारतीय टीम की टर्निंग पिचों पर कलई खुल गई. पिछले छह टेस्ट मैचों में यह भारत की घरेलू मैदान पर चौथी हार थी, जिसमें पिछले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टर्निंग पिचों पर 0-3 से मिली हार भी शामिल है. कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमें इस लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था. दूसरी पारी में दबाव बढ़ता रहा. रिकॉर्ड की बात करें तो यह दूसरा न्यूनतम लक्ष्य है जिसको भारत हासिल करने में नाकाम रहा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इससे पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 1997 में ब्रिजटाउन में 120 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था. दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर का बचाव करने में सफल रहा. इसकी नींव तेज गेंदबाज मार्को यानसन (15 रन दे कर दो विकेट) ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके रखी। हार्मर (21 रन देकर चार विकेट) ने मध्यक्रम झकझोरा जबकि केशव महाराज (37 रन देकर दो विकेट) ने बाकी काम पूरा किया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इस बीच एडेन मार्क्रम ने वाशिंगटन का कीमती विकेट लिया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाए. उसकी तरफ से कप्तान बावुमा ने नाबाद 55 रन की आकर्षक पारी खेली जो इस टेस्ट मैच में किसी बल्लेबाज का एकमात्र अर्धशतक भी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India vs South Africa: India trapped in its own spin maze India Vs South Africa: अपने ही स्पिन चक्रव्यूह में फंसा भारत South Africa registers first win on Indian soil in 15 years दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय धरती पर 15 साल में दर्ज की पहली जीत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group