Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INDIA ने 2024 में अपने ‘Atom Bombs’ का जखीरा बढ़ाया, अपग्रेड भी किया, SIPRI ने किया खुलासा
    Breaking News

    INDIA ने 2024 में अपने ‘Atom Bombs’ का जखीरा बढ़ाया, अपग्रेड भी किया, SIPRI ने किया खुलासा

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi.भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया के लगभग सभी नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों ने 2024 में अपने परमाणु हथियारों को न केवल उन्नत बनाने की प्रक्रिया को जारी रखा बल्कि अपने हथियारों का जखीरा बढ़ाया भी है. वैश्विक विचारक समूह स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी.
    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक बयान में कहा कि ऐसा अनुमान है कि भारत ने 2024 में एक बार फिर अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का ‘थोड़ा विस्तार’ किया है और नयी प्रकार की परमाणु हथियार प्रणालियों का विकास जारी रखा है.सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने 2024 तक परमाणु हथियारों की नयी वितरण प्रणालियां विकसित करना और परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एकत्रित करना भी जारी रखा है. पाकिस्तान की योजना आगामी दशक में अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने की है. विचारक समूह सिपरी ने सोमवार को अपनी वार्षिक पुस्तक-2025 में शस्त्रीकरण, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति का अपना वार्षिक मूल्यांकन जारी किया.
    वार्षिक पुस्तक के विमोचन पर दिए गए वक्तव्य में भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष का भी उल्लेख किया गया है.  सिपरी ने अपनी वार्षिक पुस्तक में शस्त्रीकरण, निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति का देशवार मूल्यांकन प्रस्तुत किया है.
    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा, लगभग सभी नौ परमाणु हथियार संपन्न देश – अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) और इजराइल ने 2024 में अपने परमाणु हथियारों को उन्नत बनाने के साथ-साथ हथियारों के जखीरे को भी बढ़ाने का काम किया.
    सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जनवरी 2025 में दुनिया भर में अनुमानित 12,241 परमाणु हथियारों की कुल संख्या में से लगभग 9,614 हथियार संभावित इस्तेमाल के लिए सैन्य भंडार में थे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    INDIA will increase and upgrade its stockpile of 'Atom Bombs' in 2024 SIPRI reveals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group