Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Pink Ball Test Match: भारतीय बल्लेबाज फिर फुस्स हुए, एक दिन भी नहीं टिक सके, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से रौंदकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की
Breaking News

Pink Ball Test Match: भारतीय बल्लेबाज फिर फुस्स हुए, एक दिन भी नहीं टिक सके, ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से रौंदकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की

News DeskBy News DeskDecember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ediled. ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद टेस्ट में अपना दबदबा जारी रखते हुए रविवार को भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने महज सात सत्र के अंदर जीत दर्ज की जो गेंदों के हिसाब से भारत के खिलाफ उसका सबसे छोटा टेस्ट मैच है. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि टेस्ट में अपना दबदबा कायम रखा.
भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 128 रन से करते हुए पहले ओवर में ही ऋषभ पंत (28) का विकेट गंवा दिया.  नीतीश कुमार रेड्डी (42) के पहली पारी की तरह दूसरी पारी में शानदार जज्बा दिखकर टीम का स्कोर 175 रन पहुंचा. उनकी बल्लेबाजी से भारत पारी की हार टालने में सफल रहा. ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद जीत के लिए 19 रन के लक्ष्य को हासिल करने की औपचारिकता सिर्फ 3.2 ओवर में पूरी कर यादगार जीत दर्ज की.
भारत की दूसरी पारी केवल 36.5 ओवर तक चली. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट बॉल का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट लिए. स्कॉट बोलैंड (51 रन पर तीन विकेट) ने पारी की शुरुआती में विकेट झटके जबकि मिशेल स्टार्क (60 रन पर दो विकेट) ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाये.
ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों का दबदबा ऐसा था कि कमिंस को दूसरी पारी में मिशेल मार्श और नाथन लियोन की भी जरूरत नहीं पड़ी. टीम के विशेषज्ञ स्पिनर और हरफनमौला ने पूरे मैच में केवल पांच ओवर फेंके.पर्थ में 295 रन की आसान जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजी इकाई इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 81 ओवर भी नहीं खेल पायी. टेस्ट मैच में एक दिन में आधिकारिक तौर पर 90 ओवर गेंदबाजी करने का प्रावधान है. ऐसे में भारत अपनी दोनों पारी को मिलाकर एक दिन भी नहीं टिक पाया.
भारत को इस मैच की दोनों पारियों में सबसे ज्यादा निराशा अनुभवी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से हुई. यह दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सामना करने में विफल रहे.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group