Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railway: शौचालय का इस्तेमाल कर वापस इंजन में लौट रही महिला ट्रेन चालक की मालदा में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, 2000 महिला ट्रेन चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    Indian Railway: शौचालय का इस्तेमाल कर वापस इंजन में लौट रही महिला ट्रेन चालक की मालदा में ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, 2000 महिला ट्रेन चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Malda.पश्चिम बंगाल के मालदा खंड में एक महिला ट्रेन चालक तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य ट्रेन की चपेट में उस दौरान आ गई जब वह सार्वजनिक सुविधा का इस्तेमाल करने के बाद इंजन में वापस लौटने के लिए रेल की पटरी को पार कर रही थी. लोको पायलट संघ ने इंजन के अंदर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रहने या ट्रेन चालक को शौचालय के लिए जाने के वास्ते समुचित उपाय न करने पर रेल प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया.

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट एस के मंडल और उनकी सहायिका महारानी कुमारी खाली यात्री डिब्बों को वापस लाने के लिए मालदा स्टेशन से इंजन लेकर महिपाल रोड रेलवे स्टेशन आ रही थीं. मालदा खंड के एक ट्रेन चालक ने कहा, ‘‘शाम को 6:40 बजे महारानी ने मंडल से कहा कि वह स्टेशन की इमारत में बने शौचालय जा रही हैं. वह कुछ पटरियों को पार करते हुए शौचालय गईं. लेकिन वापस लौटते समय वह मोड़ के कारण तेज रफ्तार से आ रही नवद्वीप धाम एक्सप्रेस को नहीं देख पाई और उसके चपेट मे आ गईं. घटना के समय ट्रेन की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी.’’

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    उन्होंने बताया, ‘‘खंड के सभी ट्रेन चालकों और देश भर में लगभग 2000 महिला ट्रेन चालकों ने इस घटना के बाद गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने ट्रेन परिचालन के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ‘ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन’ के शाखा अध्यक्ष रवि रंजन ने मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने तथा ट्रेन चालकों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इससे पता चलता है कि इंजन के अंदर ट्रेन के लिए शौचालय की सुविधा न होना एक महिला चालक के लिए जानलेवा साबित हुआ. हालांकि जो नये इंजन बनाए जा रहे हैं उनमें शौचालय की सुविधा है, लेकिन पुराने इंजनों को नये इंजनों से बदलने में कई साल लग जाएंगे. इसलिए रेल प्रशासन को कुछ उचित कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2000 women train drivers protested. Indian Railway: A woman train driver returning to the engine after using the toilet died tragically after being hit by a train in Malda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group