Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railway: रामेश्वरम धाम जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पंबन रेलवे स्टेशन से जोड़नेवाले देश का पहला वर्टिकल रेल ब्रिज तैयार, 104 साल पुराने जर्जर पुल की जगह लेगा
    Breaking News

    Indian Railway: रामेश्वरम धाम जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पंबन रेलवे स्टेशन से जोड़नेवाले देश का पहला वर्टिकल रेल ब्रिज तैयार, 104 साल पुराने जर्जर पुल की जगह लेगा

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rameshwaram.पूरे देश से तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. मंडपम रेलवे स्टेशन को पंबन रेलवे स्टेशन से जोड़नेवाले रेलवे ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. इस पर रेल यातायात शुरू करने के लिए उद्घाटन का इंतजार है. उसके बाद लोग मंडपम से पंबन रेलवे स्टेशन होते हुए रामेश्वरम रेलवे स्टेशन तक मात्र 20 मिनट में पहुंच जायेंगे. यह भारत का पहला वर्टिकल रेलवे ब्रिज है, जो पुराने पंबन ब्रिज के बगल में ही बनाया गया है. पुराना पंबन पुल 104 वर्ष का होने के कारण जर्जर हो गया था. इस कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से वर्ष 2022 से ही इस पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. यात्री फिलहाल ट्रेन से मंडपम रेलवे स्टेशन तक ही जा पा रहे हैं. इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से होकर रामेश्वरम जाना पड़ रहा है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुल में लगा है इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कंट्रोल्ड सिस्टम
    रेल अधिकारी ने बताया कि यह पुल ‘इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कंट्रोल्ड सिस्टम’ से ऑपरेट किया जा रहा है. इसे ट्रेन के कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा गया है. यदि 58 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तो ऑटोमेटिक अलर्ट सिग्नल जारी हो जायेगा और ट्रेन रुक जायेगी. यदि कोई मैनुअल तरीके से ट्रेन का रास्ता क्लियर भी कर देता है, तब भी ट्रेन को खतरे का सिग्नल मिल जायेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian Railway: Good news for those visiting Rameshwaram Dham the country's first vertical rail bridge connecting to Pamban railway station is ready will replace the 104 year old dilapidated bridge.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group